4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठण्डक, सर्द हवाओंं से ठिठुरा मारवाड़-गोडवाड़

www.patrika.com/rajasthan-news
3 min read
Google source verification
बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठण्डक, सर्द हवाओंं से ठिठुरा मारवाड़-गोडवाड़

बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठण्डक, सर्द हवाओंं से ठिठुरा मारवाड़-गोडवाड़

पाली. पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण इस माह की शुरुआत दांत किटकिटाने वाली सर्दी के साथ हुई थी। इसके बाद तापमान लगातार कई दिन तक 4-5 डिग्री सेल्सियस रहा और फिर 18जनवरी को अचानक तापमापी के पारे में पांच डिग्री सेल्सियस का उछाल आया और पारा १३ डिग्री पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान भी 29 डिग्री पर पहुंच गया तो लोगों ने स्वेटर व जैकेट खोलकर घरों में रख दिए। दिन में गर्मी का अहसास होने लगा, एेसा लगा मानो सर्दी चली गई है, लेकिन सोमवार को जब सुबह आंख खुली तो मौसम एकदम बदल हुआ था। आसमान में बादल छाए हुए थे। सोमवार को अधिकतम तापमान छह डिग्री लुढक़कर 26 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान तीन डिग्री लुढक़कर 11 डिग्री दर्ज किया गया। इसके चलते सूर्य नारायण पूरे दिन में कभी-कभी हल्की धूप के साथ राहत देने का प्रयास करते रहे, लेकिन लोग शीत लहर के कारण पूरे दिन कंपकपाते रहे।

बाली. फ ालना क्षेत्र में सोमवार को दिन भर सूरज और बादल के लुकाछिपी के बाद हल्की बूंदाबांदी से मौसम शीतल हो गया। मौसम से आए बदलाव से लोगों की दिन में ही धूजणी छूट गई। लोगों ने दिन में ही अलाव जलाकर सर्दी से बचाव के जतन किए।
सेवाड़ी. क्षेत्र में सुबह से ही बाद छाए रहे। दिनभर बादलों व सूर्य के बीच चली लुकाछिपी से मौसम सर्द हो गया। शाम को हल्की बूंदाबांदी से मौसम में ठण्डक घुल गई।
साण्डेराव. नगर सहित आस-पास के ग्रामीण अंचलों में सर्दी का असर फिर से बढ़ा है। मौसम के बदले मिजाज से क्षेत्र में सर्दी बढ़ गई है। सोमवार सुबह से आकाश में बादल छाए रहे। सुबह धुंध के कारण वाहन चालकों को परेशानी हुई। दिनभर लोग अलाव तापते रहे।

बाबरा . कस्बे सहित क्षेत्रभर में सोमवार सुबह धुन्ध रही। आसमान में बादलों की आवाजाही एवं सर्द हवा से ठिठुरन का असर तेज हो गया। इससे मौसम सर्द रहा। सर्दी से राहत पाने के लिए लोग ऊनी वस्त्रों लिपटे नजर आए। मुंडारा. कस्बे सहित क्षेत्र के गांवों में सोमवार सुबह से ही बादलों के छाने से ठंडी हवाएं जोरों से चलने लगी। सर्द हवाओं के कारण धूजणी छूट गई। लोगों ने दिन मंें ही अलाव जलाकर सर्दी से छुटकारा पाने के जतन किए।
निमाज. कस्बे सहित आस पास के क्षेत्र में सोमवार सुबह मौसम के मिजाज फिर बदल गए। दो दिन धूप से राहत के बाद एक बार फिर सर्द हवा ने क्षेत्र को ठिठुरा दिया। आसमान में बादलों की आवाजाही एवं कोहरे से सुबह लोग ठिठुरते हुए घरों से निकले। दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही रही।

गोडवाड़ में बरसी बूंदें
इधर, गोडवाड़ क्षेत्र में शीतलहर के बीच देर शाम बारिश की बूंदें गिरी, जिससे ठिठुरन बढ़ गई। सोमवार देर शाम गोडवाड़ के सेवाड़ी, फालना सहित अन्य गांवों में बूंदाबांदी शुरू हुई। कुछ देर के बाद बूंदाबांदी बंद हो गई। लेकिन, मौसम में ठंडक बढ़ गई।

पिछले दिना इतना रहा है तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
२० जनवरी को ३१ १४
१९ जनवरी को ३० १४
१८ जनवरी को २९ १३
१७ जनवरी को २५ ०६
१६ जनवरी को २५ ०६
१५ जनवरी को २५ ०७

याद आए स्वेटर व जैकेट
पिछले दिनों न्यूनतम व अधिकतम तापमान में उछाल के कारण लोगों ने गर्म कपड़े और भारी रजाइयां समेटकर रख दी थी। उनकी शीत लहर के कारण फिर से याद आ गई। लोग पूरे दिन स्वेटर व जैकेट पहने दिखे। शीत लहर के कारण शाम को भी लोग जल्दी घरों में चले गए।

बनने लगी गोठ की योजना
मारवाड़ क्षेत्र में सर्दी तेज होने पर हल्दी की सब्जी और गाजर का हलवा की गोठ अधिक होती है। कुछ दिन पहले तापमान बढऩे पर यह सिलसिला भी बंद हो गया था, लेकिन सोमवार को जैसे ही अचानक मौसम सर्द हुआ लोगों ने फिर से गोठ करने की योजनाएं बना ली। कई लोगों ने घरों में ही हल्दी की सब्जी व गाजर का हलवा पकाकर खाने का लुत्फ उठाया। शहर सहित जिले के कस्बों व गांवों में सुबह दूध जलेबी की और शाम को दूध-फीणी के कड़ाहियों पर भी लोगों की भीड़ रही।


छाया रहा कोहरा
पाली. तखतगढ़ सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र में सोमवार को मौसम बदल गया। सुबह कोहरा छाया रहा। वही, सर्दी के चलते सुबह तक नगरवासी अलाव तापते दिखे। शाम होते ही चुभती तेज सर्द हवा के कारण लोग गर्म कपड़ों में लिपटे हुए दिखे। मौसम में बदलाव से ठिठूरन बढ़ी।