5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CAMPAIGN HEALTY PALI योग शिविर से अब नियमित योग करने का संकल्प ले रहे शहरवासी

-योग से आया आनंद, अब नियमित अभ्यास का संकल्प - पुराना बस स्टैंड नेहरू गार्डन में हुआ योग शिविर
2 min read
Google source verification
Yoga Shivir

CAMPAIGN HEALTY PALI योग शिविर से अब नियमित योग करने का संकल्प ले रहे शहरवासी

पाली. शहरवासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राजस्थान पत्रिका व नगर परिषद के तत्वावधान में शनिवार सुबह पुराना बस स्टैंड नेहरू उद्यान में योग शिविर का आयोजन हुआ।

सुहानी सुबह में योग प्रशिक्षक विजयराज सोनी, अम्बालाल सोलंकी ने क्षेत्रवासियों को विभिन्न आसन, प्रणायाम और ध्यान कराए। योग प्रशिक्षकों ने बताया कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है कि नियमित योग-प्राणायाम किया जाए। इससे काफी हद तक बीमारियों से बचा जा सकता है।

पाली के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवकुमार शर्मा ने बताया कि हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण स्वयं का शरीर है। जिसकी देखभाल की चिंता हमें ही करनी होगी। कौनसा खाद्य पदार्थ कितना खाना है। कौनसी चीजों से दूरी बनाकर रखनी है। इसका ध्यान रखना होगा। उन्होंने कहा कि हमारा पेट बीमारियों की जड़ है। पेट साफ है तो कई बीमारियां अपने आप ठीक हो जाएगी। शिविर में पार्षद व शिविर संयोजक तिलोक चौधरी, पार्षद अशोक बाफना, राजेेन्द्र धोका, सुरेश कागरेचा, ओम पाटनेचा, बाबूलाल धारीवाल, दिनेश संखलेचा, अशोक जोशी, दलपतसिंह राजपुरोहित सहित कई महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

नियमित करूंगी योग

वर्तमान समय में फिटनेस आसानी से हासिल नहीं की जा सकती। तन और मन में सही तालमेल होने पर ही शरीर को स्वस्थ्य रखा जा सकता है। इसलिस खुद को फिट रखने के लिए अब वॉकिंग के साथ नियमित योग भी करूंगी।

- निर्मला बिस्वा, जंगीवाड़ा

आ रही जागरूकता

शहरवासियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए योग शिविर काफी अच्छा निर्णय है। मुझे भी शिविर में आकर काफी अच्छा लगा। कोशिश करूंगी कि अब नियमित योग करूं, जिससे शरीर का संतुलन बना रहे।

- गरिमा कोचर, नेहरू नगर

आहार-विहार के बारे में जाना

शिविर का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा लगा। शिविर में आयुर्वेद चिकित्सक ने बताया कि दिनचर्या व्यवस्थित कर हम फिट रह सकते हैं। हमें खान-पान के बारे में क्या सावधानी रखनी चाहिए, इस बारे में उपयोगी जानकारी हासिल हुई।

- महावीर नाबरिया, तिलक नगर

अच्छा लगा प्राणायाम

शिविर में अच्छा लगा। प्रशिक्षकों के बताए अनुसार प्राणायाम और आसन किए। उद्यान में नियमित योग शिविर लगना चाहिए। जिससे हमें भी सेहत लाभ मिले ओर योग हमारे जीवन का हिस्सा बन सके।

- ललित मरलेचा, नेहरू नगर

यहां-यहां होंगे योग शिविर

11 जून - पैकेज कॉलोनी उद्यान।

12 जून - बांगड़ स्टेडियम।
13 जून - बांगड़ कॉलेज परिसर।

14 जून - नगर परिषद परिसर।
15 जून - टैगोर नगर शिव मंदिर उद्यान।

16 जून - घरवाला जाव आजाद उद्यान।
17 जून - गांधी नगर द्वितीय उद्यान।

18 जून - आदर्श नगर आई माता उद्यान।
19 जून - जय नगर मारूति नंदन उद्यान।

20 जून - नया गांव महादेव मंदिर उद्यान।