5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डांस सिखाने के लिए नाबालिग को बुलाकर किया घिनौना काम, पुलिस ने पकडकऱ न्यायालय में किया पेश

- डांस टीचर ने गहने व नकदी लेने की बात से किया इनकार Case of tampering with minor :
2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Nov 25, 2019

डांस सिखाने के लिए नाबालिग को बुलाकर किया घिनौना काम, पुलिस ने पकडकऱ न्यायालय में किया पेश

डांस सिखाने के लिए नाबालिग को बुलाकर किया घिनौना काम, पुलिस ने पकडकऱ न्यायालय में किया पेश

पाली। Case of tampering with minor : शहर के नया गांव स्थित एक निजी स्कूल [ private schools ] में पढऩे वाली 10वीं क्लास की छात्रा [ 10th class student ] को डांस सिखाने के बहाने एकेडमी बुलाकर कोल्ड ड्रिंक [ cold drink ] में नशीला पदार्थ [ Alcoholic Substance ] पिलाकर फोटो खिंचने व इसे वायरल [ Photo viral ] करने की धमकी देकर छात्रा से छेड़छाड़ और ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी डांस टीचर को गिरफ्तार [ dance teacher Arrested ] कर लिया। जिसे सोमवार दोपहर को न्यायालय में पेश किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने छात्रा से जेवरात व नकदी लेने की बात से मना कर दिया है। जबकि छात्रा के परिजनों ने डांस टीचर द्वारा छात्रा से उसके घर से 10 तोले से अधिक के जेवरात व डेढ़ लाख रुपए भी मंगवाकर हड़पने का आरोप लगाया है।

पांच साल पहले मिली थी शिकायत
कोतवाल गौतम जैन ने बताया कि इस प्रकरण में पुलिस ने डांस टीचर शहर के सरदार पटेल नगर निवासी अजय पंवार पुत्र भंवरलाल सरगरा (28) को गिरफ्तार कर सोमवार को उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया है। छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया कि डांस टीचर कोरियोग्राफर का काम करता है। उसने छात्रा को ब्लैकमेल कर उससे घर से जेवरात व नकदी मंगवाकर हड़प ली, लेकिन आरोपी ने इस बात से मना कर दिया है। इसका खुलासा पूछताछ में ही होगा। पुलिस का कहना है कि शहर में पांच साल पूर्व एक शादी समारोह में आरोपी अजय पंवार के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला सामने आया था, लेकिन आपसी समझाइश से वह मामला सुलझ गया था, इस कारण मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।

यूं सामने आया पूरा मामला
उल्लेखनीय है कि शहर की 15 वर्षीया बालिका नया गांव रोड स्थित एक निजी स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ती है। स्कूल में अजय पंवार डांस टीचर था और उसने रेलवे स्टेशन के निकट डांस एकेडमी भी खोल रखी है। अगस्त में आरोपी टीचर ने पीडि़त छात्रा को डांस सिखाने के बहाने अपने झांसे में लेकर उससे संपर्क बढ़ाया। आरोपी ने डांस सिखाने के बहाने उसे अपनी एकेडमी में बुलाकर उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला पीडि़ता को पिलाया। बेहोशी की हालत में आरोपी ने पीडि़ता के कपड़े उतार बेड टच का वीडियो बनाया और फोटो खींचे। वह लगातार इन फोटो व वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता रहा और ब्लैकमेल करता रहा। इससे छात्रा परेशान हो गई और उसने आत्महत्या का प्रयास किया। इसके बाद मामला सामने आया।