
पाली के कलक्ट्रेट में महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करती संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी।
Birth Anniversary of Gandhi-Shastri 2023 : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री की जयंती पाली जिले में उत्साह के साथ मनाई गई। इस मौके पर जिला मुख्यालय व ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वधर्म प्रार्थना सभाएं आयोजित हुई।
जिला कलक्ट्रर कार्यालय में सम्भागीय आयुक्त वन्दना सिंघवी, जिला कलक्टर नमित मेहता, पुलिस अधीक्षक गगनदीप सिंगला, अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. राजेश गोयल, अतिरिक्त जिला कलक्टर सीलिंग जबरसिंह, उपखण्ड अधिकारी अशोककुमार, कोषाधिकारी सम्पतराम, उपनिदेशक डीओआईटी राजेश चौधरी, संजय खान, मनोहर सिंह, हिमांशु व्यास, प्रमोद आदि अधिकारी एवं कार्मिकों ने गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर बापू को याद किया।
इसी के चलते शहर के गांधी मूर्ति सर्किल पर भी नगर परिषद सभापति रेखा भाटी, राकेश भाटी सहित सभी अधिकारियों एवं शहरवासियों ने माल्यार्पण किया। यहां सर्वधर्म सभा का आयोजन हुआ। बच्चियों ने हिन्दू, जैन, इसाई, मुस्लिम व बौद्ध धर्म की प्रार्थना सुनाई तथा बापू अमर रहे के नारे लगाए। उसके बाद नगर परिषद में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री की प्रतिमा पर सम्भागीय आयुक्त सिंघवी, जिला कलक्टर मेहता व पुलिस अधीक्षक सिंगला, नगरपरिषद सभापति भाटी, जन प्रतिनिधि महावीरसिंह सुकरलाई, महात्मा गांधी सेवा दर्शन समिति व अहिंसा प्रकोष्ठ के संयोजक जीवराज बोराणा, पार्षद राकेश भाटी, आमीन अली रंगरेज, समाज कल्याण विभाग के उप निदेशक जे पी अरोड़ा ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
नगर परिषद में सर्वधर्म प्रार्थना सभा में विभिन्न धर्मों की प्रार्थना प्रस्तुत की गई। स्काउट व गाइड द्वारा गांधीजी के प्रिय भजन प्रस्तुत किए। इस मौके पर खेड़ापा से सृजनाराम महाराज, श्रीसंघ सभा जैन समाज के अध्यक्ष आनन्दराज जैन, उपाध्यक्ष सज्जनराज गुलेच्छा, सिंख समाज से ज्ञानीअजीत सिंह, ईसाई समाज से शिबिन वर्गीस, जिला शिक्षा अधिकारी राहुल राजपुरोहित, बांगड़ स्कूल के प्रिंसिपल बसन्त परिहार, जगदीश कुमावत, स्काउट व गाइड छात्र-छात्राएं एवं शहरवासी मौजूद रहे।
Published on:
02 Oct 2023 03:25 pm
