
‘छोटे नेताजी’ का भाग्य मतपेटियों में बंद, आज खुलेगा पिटारा
पाली . शहर सहित जिले के सात कॉलेजों में मंगलवार को छात्र संघ चुनाव के मतदान के साथ ही ‘छोटे नेताजी’ का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया। इस बार आठ हजार 477 में से 6203 विद्यार्थियों ने मतदान किया। सबसे अधिक बाली कॉलेज में 92.96 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि पाली के गल्र्स कॉलेज में सबसे कम 60.46 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनावी मैदान में इस बार 69 प्रत्याशियों का भाग्य दाव पर लगा हुआ है। छुटपुट घटनाओं को छोड़ दे तो जिले में मतदान शांतिपूर्ण ही हुआ। शहर के तीनों कॉलेजों की मतपेटियां जिला कोषागार में पुलिस पहरे में रखवाई गई। बुधवार सुबह 11 बजे से मतणगना शुरू होगी। शाम तक परिणाम जारी किया जाएगा।
बांगड़ में मतदान बढ़ा, लॉ व गल्र्स में घटा
शहर के बांगड़ कॉलेज सहित बाली, फालना कॉलेज में इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ा है। वही लॉ कॉलेज, सोजत व सुमेरपुर कॉलेज में मतदान प्रतिशत घटा है। बांगड़ कॉलेज में इस बार गत वर्ष से 2.16 प्रतिशत मतदान अधिक हुआ। इसी तरह फालना कॉलेज में .99 प्रतिशत तथा बाली कॉलेज में 4.07 प्रशितत मतदान अधिक हुआ। गल्र्स कॉलेज में इस गत वर्ष से 3.32 प्रतिशत मतदान कम हुआ। लॉ कॉलेज में .22 प्रतिशत, सोजत कॉलेज में 2.33 प्रतिशत व सुमेरपुर कॉलेज में 5.55 प्रतिशत मतदान कम हुआ।
ऐसे बढ़ा मतदान प्रतिशत
बांगड़ कॉलेज
समय वोट प्रतिशत
09 बजे 95 02.02
10 बजे 543 12.36
11 बजे 1305 30.36
12 बजे 2046 37.63
01 बजे 2939 68.38
लॉ कॉलेज
समय वोट प्रतिशत
09 बजे 10 07
10 बजे 30 20
11 बजे 75 48
12 बजे 122 79
01 बजे 137 88.38
गल्र्स कॉलेज
समय वोट प्रतिशत
09 बजे 41 08.57
10 बजे 78 16.31
11 बजे 159 33.26
12 बजे 233 48.74
01 बजे 289 60.46
पिछले चार सालों के परिणाम पर नजर
बांगड़ कॉलेज
वर्ष मतदाता मत प्रतिशत
2019 4298 2939 68.38
2018 3648 2416 66.22
2017 2896 2104 72.65
2016 2884 2034 70.52
गल्र्स कॉलेज
वर्ष मतदाता मत प्रतिशत
2019 478 289 60.46
2018 533 340 63.78
2017 627 424 67.62
2016 614 414 67.42
लॉ कॉलेज
वर्ष मतदाता मत प्रतिशत
2019 155 137 88.38
2018 158 140 88.60
2017 212 168 79.24
2016 173 146 84.39
जिले में इतना हुआ मतदान
कॉलेज मतदाता मतदान मत प्रतिशत
बांगड़ कॉलेज 4298 2939 68.38 प्रतिशत
गल्र्स कॉलेज 478 289 60.46 प्रतिशत
लॉ कॉलेज 155 137 88.38 प्रतिशत
सोजत 1413 1119 79.19 प्रतिशत
फालना 839 658 78.42 प्रतिशत
बाली 469 436 92.96 प्रतिशत
सुमेरपुर 825 625 75.75 प्रतिशत
Published on:
28 Aug 2019 05:30 am
