5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी समारोह में टेंट लगाते समय करंट लगने से 16 साल के इकलौते बेटे की मौत, विधवा मां का रो-रोकर बुरा हाल

-पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र की घटना
less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

May 14, 2019

Child death in Marwad junction of Pali district

शादी समारोह में टेंट लगाते समय करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, विधवा मां का बुरा हाल

पाली/मारवाड़ जंक्शन। जिले के मारवाड़ जंक्शन कस्बे के सूर्यनगर बाइपास मोड़ पर एक विवाह उत्सव में टेंट का कार्य कर रहे बाल श्रमिक की करंट लगने से मौत हो गई। इकलौते पुत्र की हुई मौत के बाद विधवा मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

जानकारी के अनुसार बाड़सा निवासी खिंवाराम (16 ) पुत्र पारसमल मालवीय एक शादी समारोह में टेंट लगाने का कार्य कर रहा था। इस दौरान टेंट के तोरण द्वार लगाते समय पास से निकल रही बिजली लाइन से करंट लग गया। इससे वह गंभीर झुलस गया। उसे अस्पताल ले गए, जहां उसका दम टूट गया। इकलौते पुत्र की हुई मौत के बाद विधवा मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

विधवा मां का एक मात्र सहारा था
बाडसा निवासी कंचन मालवीय के पति पारसमल की मौत हो जाने के बाद वह अपने भाइयों के पास इकलौते पुत्र खिंवाराम को लेकर रह रही थी। करंट से उसका एक मात्र सहारा भी छीन गया। सूचना पर बाड़सा के सरपंच हनीफ खां, हीरालाल सीरवी, मोहनलाल दादालीया, रामदास वैष्णव अस्पताल पहुंचे।