5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसिड का टैंकर भरवाने वाले औद्योगिक प्रतिष्ठान बंद करने के दिए आदेश

पाली में पकड़ा था टैंकर
2 min read
Google source verification
Closing order

एसिड का टैंकर भरवाने वाले औद्योगिक प्रतिष्ठान बंद करने के दिए आदेश

पाली/माउंट आबू.आबूरोड रीको स्थित एक कैमिकल औद्योगिक प्रतिष्ठान को आगामी आदेश तक बंद किए जाने के उपखंडीय दंडनायक की ओर से आदेश पारित हुए।एसडीएम डॉ. रविंद्र गोस्वामी के अनुसार अध्यक्ष व सचिव मावल इंडस्ट्री एवं इन्स्टीट्यूट एसोसिएशन संस्थान आबू रोड की ओर से अर्बुदा इंडस्ट्रीज कैमिकल फैक्ट्री के विरुद्ध एक परिवाद दायर किया था। जिसकी सुनवाई मंगलवार को तय की गई थी। जिसके तहत प्रार्थी ने अप्रार्थी के विरुद्ध कथन किया था उनकी फैक्ट्री से प्रतिदिन रात्रि में हानिकारक गैस छोड़ी जाती है। जिससे आम आदमी का संास लेना दूभर हो गया है। आस पास की औद्योगिक इकाइयों को नुकसान हो रहा है। अप्रार्थी से फैक्ट्री से निकलने वाला एसिडयुक्त पानी टैंकरों से भरकर नदियों में छोड़ा जाता है। जिससे क्षेत्र का पानी दूषित होने के साथ भूमि भी बंजर हो रही है। मानव जीवन संकट में डाला जा रहा है। परिवाद व उससे संलगन दस्तावेज का अवलोकन किया गया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अप्रार्थी के विरुद्ध धारा १३३ सीआरपीसी के तहत बदबूदार गैस व हानिकारक एसिड के उत्पादन को तीन दिन में बंद करने का आदेश दिया गया। इस आदेश की पालना रीको प्रबंधक आबूरोड, रीको थाना अधिकारी आबूरोड को सुनिश्चित करने को पाबंद किया गया। मौका स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को तहसीलदार आबूरोड, रीजनर ऑफिसर क्षेत्रीय कार्यालय राजस्थान स्टेट प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पाली को भी आदेश दिए गए हैं।
पाली पुलिस कर रही है जांच
पाली की सदर थाना पुलिस इस बारे में जांच कर रही है। गत दिनों सदर पुलिस ने अर्बुजा फैक्ट्री के मालिक सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने गत दिनों एक टैंकर एसिड से भरा पकड़ा था। यह आबूरोड से भरा गया था, जो पाली व जोधपुर के आसपास नदियों में खाली किया जाता। यह एडिसयुक्त पानी जमीन का बंजर कर देता है। यह मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

बॉलकनी से गिरा मासूम, मौत
पाली. शहर के शिवाजी नगर में एक मकान की बॉलकनी से गिरने से मासूम की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार शिवाजी नगर निवासी तीन वर्षीय बालक जसवंत रावत मकान की छत पर अकेला खेल रहा था। इस दौरान वह बॉलकनी से गिर गया। वह गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को बांगड़ अस्पताल लाया गया, जहां से उसे जोधपुर रैफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसका दम टूट गया। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।