5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिले के सवा दो लाख किसानों के नुकसान की हो सकेगी भरपाई

- जिला कलक्टर ने जारी किए आदेश
2 min read
Google source verification
Compensation for loss of two lakh farmers of the district

जिले के सवा दो लाख किसानों के नुकसान की हो सकेगी भरपाई

पाली। जिलेभर में औसत से कम बारिश होने की भरपाई को लेकर जिला कलक्टर ने विशेष खरीफ गिरदावरी के आदेश दिए हैं। बारिश नहीं होने से फसलों की कटाई समय पूर्व ही हो जाएंगी। किसानों को आधी फसल भी हाथ नहीं लगेगी। इस को ध्यान में रखते हुए जिला कलक्टर ने विशेष गिरदावरी करवाने के निर्देश दिए हैं। गिरदावरी से किसानों को फसलों में कितना नुकसान हुआ है इसका सम्पूर्ण आंकलन किया जाएगा। जिससे किसानों को फसल बीमा से राहत मिलने की उम्मीद बंधी है।

बुवाई में खर्च कर चुके 850 करोड़ रुपए
जिले में करीब सवा दो लाख किसान है। किसानों ने 5 लाख 59 हजार हैक्टयर में खरीफ फसल की बुवाई की है। एक हैक्टेयर में औसत बुवाई का खर्चा 15 हजार रुपए आता है। इस हिसाब से किसानों के करीब 850 करोड़ रुपए बुवाई में खर्च हुए है।

तहसीलों में अभी तक इतनी हुई बारिश
पाली तहसील में अभी तक कुल 219 एमएम, सुमेरपुर में 244, बाली में 255, सोजत में 238, देसूरी में 297, मारवाड़ जंक्शन में 183, रायपुर में 245, जैतारण में 198, रानी में 244 व रोहट में 223 एमएम बारिश हुई है।

इतनी फसल की बुवाई
कृषि विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 6 लाख 15 हजार हैक्टयर में बुवाई का लक्ष्य था। जिसके मुकाबले में 5 लाख 59 हजार हैक्टयर में ही बुवाई हुई। मूंग 2 लाख 46 हजार 143, तिल 65 हजार, ज्वार 1 लाख 5 हजार 520, बाजरा 35 हजार 186, अरण्डी 1260, ग्वार 38 हजार 349, कपास 14 हजार 157, मक्का 11 हजार 101 हैक्टयर में बोया गया है।

एक माह में आएगी गिरदावरी रिपोर्ट
जिला कलक्टर ने उपखण्ड अधिकारी व तहसीलदारों को 1 सितम्बर से गिरदावरी करवाने के निर्देश दिए है। यह रिपोर्ट 1 अक्टूबर तक देने को कहा है।
एक महीने तक होगी गिरदावरी
जिले में बारिश काफी कम हुई है। इसलिए एक सितम्बर से विशेष गिरदावरी करवाई जा रही है। गिरदावरी के आंकलन के आधार पर किसानों को राहत पहुंचेगी। -सुधीरकुमार शर्मा, जिला कलक्टर

16 को पाली आएंगे अमित शाह
पाली. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 16 सितम्बर को पाली आएंगे। वे यहां भाजपा पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों की बैठक लेंगे। महामंत्री सुनील भंडारी ने बताया कि शाह जोधपुर संभाग के दौरे पर आएंगे। पाली में विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तारक, शक्ति केन्द्र प्रभारी, मण्डल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी और अन्य पार्टी के जनप्रतिनिधियों की बैठक लेंग