5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एेसा क्या हुआ कि आलावास गुरूकुल में दबिश देने पहुंची क्राइम ब्राचं की टीम भी रह गई हैरान…..यहां पढे़ पुरी खबर

- गुरुकुल में केवल 100 के करीब बालिकाएं ही मिली - गुरुकुल में हर कमरे की तलाशी, मचा हडक़ंप
2 min read
Google source verification

पाली. दाती मदन के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद सर्च ऑपरेशन के लिए आलावास पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम उस वक्त हैरान रह गई, जब आश्वासन गुरुकुल में केवल 100 बालिकाएं ही मिली। अधिकांश कमरे खाली मिले। जबकि दाती रोजाना दावा कर रहा था कि उसके गुरुकुल में करीब 700 से अधिक बालिकाएं है। दाती ने जानबूझकर इन बालिकाओं को डर के चलते घर भेज दिया या छुट्टियों के कारण बालिकाएं घर गई, इस बारे में पता किया जा रहा है। इधर, पीडि़ता गुरुकुल में घुसते ही सीबी की टीम से बोली कि ‘साहब मेरे साथ इधर आइए, मैं दाती का ठिकाना दिखाती हूं, इस कमरे में दाती का कारनामा। खुद पीडि़ता ने पूरे गुरुकुल की एक-एक जगह के बारे में क्राइम ब्रांच की टीम को बताया। इस दौरान पूरे गुरुकुल की तलाशी ली गई।

पुलिस को संदेह- दाती को था डर, इसलिए बालिकाओं को बाहर निकाला

दिल्ली पुलिस व स्थानीय पुलिस को संदेह है कि गुरुकुल में रहने वाली बालिकाओं को दाती ने ही बाहर निकाला। दाती की अनुमति के बिना इस गुरुकुल में कोई नहीं घुस सकता। पुलिस संदेह जता रही है कि दाती को डर था कि क्राइम ब्रांच की टीम बालिकाओं के बयान लेगी और वे कुछ उसके खिलाफ न बोल दे, इस डर के चलते बालिकाओं को बाहर भेज दिया गया। इस बारे में पुलिस जांच कर रही है।

क्राइम ब्रांच ने बनाया नक्शा, पीडि़ता ने खोले राज

शनिवार दोपहर बाद पौने चार बजे क्राइम ब्रांच की टीम आधा दर्जन गाडिय़ों के साथ आलावास आश्रम पहुंची। इनमें तीन गाडिय़ां स्थानीय पुलिस की थी। एक लाल रंग की कार में पीडि़ता बैठी थी, जो नकाब लगाई हुई थी। गुरुकुल में मीडिया का प्रवेश बंद कर दिया गया। गुरुकुल के अंदर घुसते ही पीडि़ता ने अपने साथ हुए दुव्र्यवहार के बारे में बताया और टीम को साथ लेकर उस कमरे की तस्दीक करवाई। कमरे से कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुरुकुल का नक्शा बनाया और वीडियोग्राफी की। पीडि़ता ने अपने बयान दोहराए। इसके बाद उसके साथ पढऩे वाली बालिकाओं के बयान लिए गए। सोजत रोड थानाधिकारी हुकमगिरी सहित आस-पास के तीन थानों की टीम गुरुकुल में मौजूद रही। गुरुकुल के बाहर आरएसी व पुलिस जाप्ता तैनात रहा। शाम पौने सात बजे सर्च ऑपरेशन पूरा हुआ। दिनभर गांव में चर्चा का माहौल रहा। ग्रामीणों की आवाजाही गुरुकुल परिसर में रही।