4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाइवे पर लावारिस मिले जानलेवा कारतूस-विस्फोटक

कई कारतूस जिंदा होने की आशंकाजांच के लिए पुलिस ने सेना अधिकारियों को दी सूचना
2 min read
Google source verification
pali news

पाली. प्याऊ में एक कपड़े पर रखे गए कारतूस व अन्य विस्फोटक।

ओम टेलर

गुंदोज. गुड़ा एंदला थाने के हाथलाई गांव के निकट हाइवे पर बनी प्याऊ परिसर में रविवार शाम को पुलिस को ४२ कारतूस व दो रॉकेट लांचरनुमा वस्तु मिली हैं। पुलिस इन्हें सालों पुराना बता रही है तथा सेना के अधिकारियों को जांच के लिए बुलाया है। इनके सोमवार सुबह पहुंचने की संभावना है।
आशंका जताई जा रही कि सेना के काम में लिए जाने वाले हथियार है। सेना का ट्रक गुजरने के दौरान नीचे गिरने की भी आशंका जताई जा रही है।
ग्रामीण वृत्ताधिकारी नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि हाथलाई के निकट हाइवे पर बनी प्याऊ में कपड़े पर खुले में रखे २० बड़े कारतूस, २२ छोटे कारतूस व दो रॉकेट लांचर में लगाने जाने वाले गोले जैसे हथियार मिले। यह सभी सालों पुराने हैं। इसे यहां कौन रख गया इसको लेकर जांच की जा रही है। मामले में जोधपुर से सेना के अधिकारियों को बुलाया गया है।

बीमारी से परेशान युवक ने खाया विषाक्त
सादड़ी. बीमारी से परेशान माडीगढ़ गांव के जगदीश उर्फ जगाराम (२३) पुत्र जसाराम जाट ने रविवार सुबह विषाक्त पदार्थ का सेवन कर दिया। समय रहते परिजन उसे अस्पताल ले गए। युवक की तबीयत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

नाडी में नहाते समय बालक डूबा, मौत
सोजत. आसन गांव की नाडी में रविवार को बालक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार आसन निवासी विनोदनाथ (१२) पुत्र लाडुनाथ रविवार दोपहर को नाडी में नहा रहा था। पांव फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीण द्वद्यह्य अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों का बस में हंगामा
रोहट . जोधपुर से उदयपुर जा रही निजी बस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा देने जा रहे तीन अभ्यर्थियों ने हंगामा करते हुए कांच तोड़ दिए। परेशान चालक बस को रोहट थाना परिसर में ले गया। पुलिस ने शांतिभंग में पीलवा लोहावट (जोधपुर) निवासी करण पुत्र भूराराम जाट, गोरधन पुत्र जेठाराम जाट व मनोहरलाल पुत्र हेमाराम जाट को शांतिभंग में गिरफ्तार किया।
बस चालक ने कार को मारी टक्कर, चार जने चोटिल
सादड़ी. राणकपुर घाट सेक्शन सडक़ मार्ग में रविवार सुबह रोडवेज बस चालक ने तेजगति व लापरवाही पूर्वक बस चलाते हुए सामने से आ रही कार को चपेट में ले लिया। हादसे में कार में सवार पिन्टू सहित चार जनों को मामूली चोंटे आई। कार मालिक ने सायरा थाना में रोडवेज चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया।