5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्राइम ब्रांच की जांच में अब दाती मदन के खिलाफ सामने आई है चौंकाने वाली ये बातें…

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

पाली

image

Nidhi Mishra

Jul 08, 2018

Delhi crime branch team returned after investigating Daati Aashram

Delhi crime branch team returned after investigating Daati Aashram

पाली। सोजत रोड के निकट स्थित आलावास स्थित दाती मदन के गुरुकुल व बागावास के निकट दाती के निर्माणाधीन कॉलेज की जांच कर दो दिन बाद दिल्ली की क्राइम ब्रांच टीम शनिवार को वापस दिल्ली रवाना हुई। क्राइम ब्रांच की टीम के अनुसार उन्हें जांच के दौरान दाती द्वारा मानव अंगों की तस्करी जैसे सबूत नहीं मिले। लेकिन यह स्पष्ट हुआ कि पीड़िता ने दाती पर जिन तारीखों को आलावास व दिल्ली में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। उस दिन वह आलावास व दिल्ली में ही थी, इस बात की पुष्टि हुई है। पीड़िता के साथ दुष्कर्म हुआ इसको लेकर कोई सबूत नहीं मिले। इधर गुरुकुल प्रबंधन ने शनिवार को गुरुकुल में रहने वाली बालिकाओं को मीडिया से रूबरू करवाया। आपको बताते चलें कि गत दिनों दाती के खिलाफ दिल्ली में शिष्या द्वारा दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाने एवं दाती पर मानव अंगों की तस्करी के आरोप के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम गुरुकुल की जांच करने व मौका-मुआयना करने आई थी।

जानकारी के लिए बता दें कि दाती मदन पर उसके सेवक ने मानव अंग तस्करी का आरोप लगाया था। इसकी जांच के लिए Delhi Crime Branch Team बागवास (राजस्थान) पहुंची थी। दाती के एक सेवक ने बीते दिनों पुलिस पूछताछ में आरोप लगाया कि अस्पताल में अंगों की खरीद-फरोख्त की गई। दाती बागवास में एक अस्पताल बनवा रहा है। सूत्रों की मानें तो यदि इन आरोपों से संबंधित सबूत मिलने पर दाती को गिरफ्तार किया जा सकता है।

आश्रम की मुख्य संचालिका से घंटों पूछताछ
क्राइम ब्रांच ने दिल्ली के शनि धाम स्थित दाती के आश्रम की मुख्य संचालिका नीमा जोशी से घंटों पूछताछ की। पीडि़ता ने आरोप लगाया था कि जिस दिन दाती से उससे रेप किया, उस दिन नीमा ही उसे चरण वंदना के नाम पर दाती के कमरे में ले गई थी।

आलावास पहुंची टीम
पाली के आलावास गुरुकुल पर व्यवस्थाएं और रिकॉर्ड की जांच करने सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग, शिक्षा विभाग व बाल कल्याण समिति की टीम गुरुवार को पहुंची। टीम ने करीब छह घंटे तक पड़ताल की। यह टीम जिला कलक्टर को रिपोर्ट सौंपेगी, जहां से रिपोर्ट राज्य महिला आयोग को भेजी जाएगी।

गौरतलब है कि स्वंयभू बाबा Daati के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज होने के बाद उनके आलावास स्थित गुरुकुल से लगभग 600 बालिकाएं गायब हैं। अब यहां केवल 100 बालिकाएं ही बची हैं। ऐसे में आश्रम से गायब लड़कियां पुलिस के लिए सिर दर्द बन गई हैं। वहीं दाती मदन मीडियाकर्मियों के सामने दावा कर रहे हैं कि आश्रम में 700 बालिकाएं हैं। हालांकि पुलिस इन गायब लड़कियों का पता लगाने में लगी है। सुत्रों की माने तो दाती पर आरोप लगने के बाद घबराकर ये 600 लड़कियां भागकर अपने घर चली गई हैं।

पीडि़ता उठाएगी ऐसा कदम
इतने दिन बीत जाने के बाद भी दाती मदन को गिरफ्तार नहीं किया गया है और न ही उसके खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में दाती केस में दिल्ली पुलिस की जांच से असंतुष्ट पीडि़ता ने दिल्ली हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की मंशा भी जाहिर की है।