5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डीजीपी ने पूछा नवाचार क्या कर रहे हो, एसपी बोले- बुजुर्गों तक पहुंच रही है पुलिस

- जोधपुर जाते समय कुछ देर के लिए पाली रुके डीजीपी यादव- एसपी से लिया फीडबैक
less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Apr 22, 2020

डीजीपी ने पूछा नवाचार क्या कर रहे हो, एसपी बोले- बुजुर्गों तक पहुंच रही है पुलिस

डीजीपी ने पूछा नवाचार क्या कर रहे हो, एसपी बोले- बुजुर्गों तक पहुंच रही है पुलिस

पाली। पुलिस महानिदेशक भूपेन्द्र सिंह यादव [ DGP Bhupendra Singh Yadav ] मंगलवार को जयपुर से जोधपुर जाते समय कुछ देर के लिए पाली के पणिहारी चौराहे पर रुके, यहां पुलिस अधीक्षक राहुल कोटोकी [ SP Rahul Kotoki ] से पाली के हालात के बारे में फीडबैक लिया।

इस दौरान डीजीपी यादव ने एसपी से पूछा कि ‘लॉक डाउन के दौरान आमजन को राहत पहुंचाने के लिए नवाचार क्या कर रहे हो’ , इस पर एसपी कोटोकी ने जवाब दिया कि ‘इस माहौल में जरूरतमंद व बुजुर्गों तक पुलिस पहुंचकर उनकी सहायता कर रही है।’ इस कदम की डीजीपी ने सराहना की। डीजीपी ने यहां से निकलते समय प्रोटोकोल के तहत होने वाली एस्कोर्ट के लिए मना कर दिया और पुलिसकर्मियों को इस माहौल में अच्छा काम करने की बात कही।

कार में ही बैठकर लिया फीडबैक
दोपहर में डीजीपी यादव जयपुर से जोधपुर के लिए जाते समय वाया सोजत होते हुए पणिहारी चौराहे पहुंचे। यहां एसपी कोटोकी, एएसपी रामेश्वरलाल मेघवाल, सीओ छुग सिंह सोढ़ा ने उनकी अगुवाई की। हालांकि डीजीपी कार से नहीं उतरे, लेकिन उन्होंने एसपी से कार में बैठकर ही पाली में कोरोना के हालात, पुलिस की स्थिति, जवानों की सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। इससे पहले एसपी रायपुर मारवाड़ व सोजत भी रुके। जोधपुर जाते समय निम्बली टोल नाके पर रुके। यहां रोहट थानाधिकारी कमलेश गहलोत ने उनका स्वागत किया।