5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धनेरिया का तालाब फूटा, टापू में तब्दील हुआ गांव

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
धनेरिया का तालाब फूटा, टापू में तब्दील हुआ गांव

धनेरिया का तालाब फूटा, टापू में तब्दील हुआ गांव

आपदा प्रबंधन की खुली पोल : कुडक़ी, लाम्बिया, भूम्बलिया व धनेरिया में तेज बारिश, लोग खुद के स्तर पर करते रहे प्रयास
धनेरिया का तालाब फूटा, टापू में तब्दील हुआ गांव

घरों में पानी घुसने से घबराए ग्रामीण

पाली/जैतारण. उपखंड क्षेत्र में बरस रही इंद्र की मेहर धनेरिया के ग्रामीणों के लिए तो आफत ही बन गई। मंगलवार को बारिश के दौरान पानी की अधिक आवक धनेरिया का तालाब सह नहीं पाया। नतीजतन मंगलवार शाम को धनेरिया तालाब फूट गया, जिससे पानी वेग से बहने लगा। इससे जहां माध्यमिक स्कूल पानी में डूब गया तो गांव में भी ढाई से तीन फीट तक पानी भर गया। घरों में पानी घुसने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अनहोनी की आशंका के चलते ग्रामीणों ने ऊंचे स्थानों पर आश्रय लेना ही मुनासिब समझा।

दरअसल, जैतारण उपखण्ड क्षेत्र में बारिश का दौर मंगलवार सुबह से ही जारी रहा। पहाड़ी क्षेत्र के गढ़ी सहित भूम्बलिया, कुडक़ी, लाम्बिया, धनेरिया सहित अन्य इलाकों में भी तेज बारिश हुई। इससे नाडियों व तालाबों में भी जलआवक तेजी से बढऩे लगी। धनेरिया के तालाब में भी काफी पानी पहुंचा। लेकिन, बरसाती पानी की आवक धनेरिया तालाब की कच्ची पाळ सह नहीं पाई। इसके चलते पाळ टूट गई। पाळ टूटते ही तालाब का पानी वेग से गांव की ओर बढऩे लगा। इसमें सबसे पहले राजकीय माध्यमिक विद्यालय चपेट में आ गया और इसका काफी हिस्सा पानी में डूब गया। फिर ये पानी वेग से गांव की ओर बढ़ गया, जिससे घरों में पानी भरने लग गया। तालाब की पाळ फूटने की खबर मिलते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।


ऊंचे स्थानों पर पहुंचे
बारिश के दौरान तालाब की पाळ टूटने से पानी वेग से गांव में पहुंचा तो स्कूल में तो पानी भरा ही भरा। कूबाजी मंदिर में भी पानी भर गया। गांव को पानी से घिरा देख हर कोई चिंतित नजर आया। इधर, धनेरिया का पानी वेग से भूम्बलिया की ओर बढ़ रहा है। इससे अन्य तालाबों पर भी खतरा मंडराने लगा है।


देर रात तक नहीं हुए बचाव के प्रबंधजब

तालाब का पानी गांव में जमा होने लगा तो ग्रामीणों ने अपने स्तर पर इस पानी को निकालने के प्रयास शुरू किए। इसके लिए कई जगह से रास्ते कर पानी निकाला गया। लेकिन, देर रात तक पुलिस-प्रशासन से सहायता नहीं मिल पाई। बचाव के प्रबंध नहीं होने से कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेश कुमावत सहित ग्रामीणों ने रोष जताया।