4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मध्यप्रदेश का यह गिरोह हाइवे पर खड़े ट्रकों से चुराता था डीजल, पाली पुलिस ने किया पर्दाफाश

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Mar 14, 2019

Diesel thief Girohy arrested in Pali

मध्यप्रदेश का यह गिरोह हाइवे पर खड़े ट्रकों से चुराता था डीजल, पाली पुलिस ने किया पर्दाफाश

- तीन जने गिरफ्तार, हाइवे पर सुने पड़े वाहनों को बनाते निशाना

पाली/लाम्बिया। पाली जिले के आनंदपुर कालू थाना पुलिस ने मध्यप्रदेश के अंतरराज्यीय डीजल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन जनों को गिरफ्तार किया। यह गिरोह हाइवे पर खड़े सूने वाहनों से डीजल चोरी करता। यह गिरोह कई राज्यों में डिजल चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। गिरोह से पूछताछ जारी है। कई वारदातें कबूली है।

पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा के अनुसार गत दस मार्च को आनंदपुर कालू थाना क्षेत्र के लाम्बिया गांव स्थित गुरु कृपा पेट्रोल पम्प पर एक ट्रक खड़ा था। ट्रक की केबिन में चालक राजूराम सो रहा था। इस दौरान उसे कुछ तोडऩे की आवाज सुनाई दी, वह केबिन से निकला तो डीजल टैंक से पूरा डीजल गायब था और एक जीप में लोग भागते दिखे। ट्रक चालक मेड़ता सिटी नागौर निवासी परसाराम पुत्र गोदाराम मेघवाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक ने आनंदपुर कालू थानाधिकारी राजदीपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। टीम ने हाइवे पर नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली। इस दौरान एक लोडिंग जीप से तीन जनों को गिरफ्तार किया। गिरोह ने यह वारदात कबूल कर ली। इसके अलावा भी गरोह से और कई वारदातें खुल सकती है।

तीन आरोपी गिरफ्तार
सत्यनारायण उर्फ शेरू पुत्र थावर परमार बलाई निवासी आनंद नगर, उज्जैन मध्यप्रदेश, रियाज उदीन उर्फ राजू पुत्र रफीक उदीन निवासी नागल माता सैक्टर नैनावद उज्जैन मध्यप्रदेश व श्याम गोस्वामी पुत्र गंगाराम महाराज निवासी वार्ड नम्बर 44 हरजिन मोहल्ला सुसनेर जिला आगर मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया।

नेशनल हाइवे पर वारदातें
यह गिरोह कोटा, दिल्ली, जयपुर व पाली के नेशनल हाइवे पर सुने वाहनों को निशाना बनाता। गिरोह ट्रक व वाहन के डीजल टैंक का ताला तोडकऱ पाइप से डीजल चुराकर बाजार में सस्ते भाव में बेच देता। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त ट्रक भी बरामद किया है।