5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : डीजीपी बोले- सर्दी में गश्त पर जैकेट पहनकर जाओ तो नेम प्लेट व स्टार बाहर होने चाहिए

- डीजीपी गर्ग ने किया ढाई घंटे तक रोहट थाने का निरीक्षण- पुलिसकर्मियों से पूछी प्राथमिकताएं
2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Feb 20, 2019

Director General of Police, who arrived to inspect the Rohat police s.

डीजीपी बोले- सर्दी में गश्त पर जैकेट पहनकर जाओ तो नेम प्लेट व स्टार बाहर होने चाहिए

पाली। पुलिस महानिदेशक कपिल गर्ग ने बुधवार को रोहट थाने का करीब ढाई घंटे तक निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस मुख्यालय की ओर से निकाले गए आदेशों व पुलिस की प्राथमिकताओं के बारे में एएसआई, हैड कांस्टेबल व कांस्टेबल को पूछा। इस दौरान पुलिस के व्यवहार में सुधार करने, आमजन से मेल-जोल रखने पर जोर दिया।

वे सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे आइजी जोधपुर रेंज सचिन मित्तल के साथ रोहट थाने पहुंचे। यहां उन्हें गार्ड ऑफ आर्नर दिया गया। पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योतिस्वरूप शर्मा, सीओ किशोर सिंह ने उनकी अगवनी की। डीजी ने रोहट थाने के भवन में बने कमरों को निरीक्षण करने के बाद मालखाने में रखे जब्त वाहनों की जानकारी ली। उनकी सुरक्षा व निस्तारण के निर्देश दिए। थानाधिकारी प्रेमाराम विश्नोई से थाने में दर्ज अपराधिक मामलों व कामकाज की जानकारी ली।

स्टाफ को दी सीख, रात को रखे ध्यान
डीजी ने पूरे थाना स्टाफ को बुलाया। इसके बाद सभी के जैकेट पहनाए। जैकेट पहनाकर पूछा कि सर्दी के समय रात्रि में बीट क्षेत्र में गश्त पर जाते समय जैकेट पहना हुआ होता है तो ग्रामीण आपको कैसे पहचानेंगे, इसके लिए उन्होंने कहा कि कि जैकेट पर नेम प्लेट बाहर होनी चाहिए। आरपी व स्टार जैकेट के बाहर होना बहुत ही जरूरी है। निरीक्षण के बाद वे रोहटगढ़ में भोजन कर जोधपुर के लिए रवाना हो गए।

यह भी दिए निर्देश
- बीट प्रणाली में बीट के गांवों में रात्रिकालीन गश्त तेज करे
- थाने की कैश ऑफिसर की फाइलों में आरोपियों से जल्द से जल्द सजा दिलाए
- मुख्यालय के आदेश की पालना पूर्ण रूप से करे
- क्राइम रजिस्टर, थाने की पेंडेन्सी व अन्य गतिविधियों की जानकारी ली और निर्देश दिए।

दो दिन से लापता बालक का शव घर के पास मिला

रोहट। थाना क्षेत्र के केशवनगर में दो दिनों से लापता सात वर्षीय बालक का शव बुधवार शाम घर से कुछ दूरी पर मिला। शव मोर्चरी में रखवाया गया है। मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

पुलिस ने बताया कि केशवनगर निवासी संदीप पुत्र मानाराम मेघवाल, दो दिन पहले घर से लापता हो गया था। परिजनों ने तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। हालांकि परिजनों ने कोई गुमशुदगी दर्ज नहीं करवाई थी। शाम को बालक का शव घर से कुछ दूरी पर मिला, इस पर पिता ने पुलिस को मौके पर बुलाया। रोहट थानाधिकारी प्रेमाराम, जैतपुर चौकी प्रभारी जयसिंह चारण मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। बालक के शरीर पर कोई निशान नहीं मिले है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।