19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सीट को लेकर विवाद, गुस्साए युवक ने निकाली तलवार तो घबरा गए पैसेंजर

Suryanagari Express Train: ट्रेनों में सीट को लेकर विवाद के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं, लेकिन राजस्थान में पाली जिले में सूर्यनगरी एक्सप्रेस ट्रेन में सीट विवाद का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

2 min read
Google source verification

पाली

image

Anil Prajapat

Jun 19, 2026

Suryanagari Express train seat Dispute

सूर्यनगरी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री पर तलवार से हमला करने की कोशिश। फोटो: पत्रिका

पाली। ट्रेनों में सीट को लेकर विवाद के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं, लेकिन राजस्थान में पाली जिले में सूर्यनगरी एक्सप्रेस ट्रेन में सीट विवाद का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। ट्रेन में सवार युवक ने सीट को लेकर हुए विवाद के बाद तलवार से यात्री पर हमला करने की कोशिश की। हालांकि, ट्रेन के जनरल कोच में सवार यात्रियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।

घटना मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रात करीब 2:45 बजे की बताई जा रही है, जब मुंबई के बांद्रा टर्मिनस से जोधपुर के बीच रोजाना चलने वाली सूर्यनगरी एक्सप्रेस (12480) ट्रेन मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। ट्रेन के जनरल कोच में खचाखच भीड़ थी। तभी सीट को लेकर यात्रियों में झगड़ा शुरू हो गया। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने तलवार निकाल ली और ट्रेन में सवार युवक पर हमला कोशिश की।

इस घटना से ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ​तब तक ट्रेन भी मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन से चल दी थी। विवाद बढ़ता देख यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन को रूकवाया और जीआरपी को सूचना दी। सूचना मिलते ही जीआरपी टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तलवार को अपने कब्जे में लेकर आरोपियों से पूछताछ की। फिलहाल, पूरे मामले की जांच जारी है। हालांकि, आरोपियों को उतारने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

3 साल पुरानी वारदात आई याद

इस घटना के बाद तीन साल की पुराने वारदात की याद ताजा हो गई, जब ट्रेन में सफर करते हुए आरपीएफ जवान ने गोली मारकर चार लोगों की हत्या कर दी थी। अगर यात्री ट्रेन नहीं रुकवाते तो बड़ी वारदात हो सकती थी। बता दें कि जयपुर-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12956) ट्रेन में 31 जुलाई 2023 को आरपीएफ जवान द्वारा कई लोगों को गोली मार दी थी। इस भयानक घटना में राजस्थान के एएसआई टीकाराम मीणा सहित चार लोगों की मौत हो गई थी।

क्या ट्रेन में ले जा सकते है हथियार

अगर आपके पास वैध लाइसेंस है तो आप बंदूक ले जा सकते हैं, लेकिन नियम के अनुसार बंदूक अनलोडेड होनी चाहिए। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी या भारतीय सेना के जवान भी अपने साथ हथियार ले जा सकते है। लेकिन, कट्टा और तलवार सहित कोई नुकीली वस्तु ट्रेन में लेकर चलना अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे मामलों में 2 से 3 साल की सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान है।