5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस को क्यों नहीं है लोगों की जान की परवाह

- जिले के सभी हाइवे से गुजर रहे रामदेवरा जातरू - पुलिस सीएम ड्यूटी में, प्रशासनिक अधिकारी छुट्टी पर, जातरुओं की किसी को नहीं परवाह
2 min read
Google source verification
,Do not care about the life of the police

क्यो नहीं है पुलिस को लोगों की जान की परवाह नही जानिए

पाली । जिले के राजमार्गों से गुजरने वाले हजारों रामदेवरा जातरुओं की सुरक्षा की परवाह न पुलिस को है न प्रशासन को। पुलिस पिछले कई दिनों से सीएम ड्यूटी में अलग-अलग जगहों पर व्यस्त है। प्रशासनिक अधिकारी पहले तो सीएम ड्यूटी पर थे और अब लगातार छुट्टियों पर है। ऐसे में जातरुओं की सुरक्षा की टोह लेने वाला कोई नहीं है। जातरू बेतरतीब चल रहे हैं और उन्हें जागरूक तक करने के लिए कोई आगे नहीं आ रहा है। पिछले कई दिनों से देसूरी वाया पाली होकर जोधपुर बाबा के जातरू गुजर रहे हैं। इसी प्रकार बर से जैतारण होकर जोधपुर जा रहे हैं। गुजरात के रोड से भी बड़ी मात्रा में जातरू पाली होकर निकलते हैं।

ये जातरू ग्रामीण इलाकों के होने के कारण इनके पास संसाधनों की कमी है। ऐसे में ये ओवरलोड, बिना हेलमेट के जाते हैं। इससे लगातार हादसे हो रहे हैं। पुलिस व प्रशासन इनके लिए रिफ्लेक्टर लगाने, इन्हें जागरूक करने, रोड पर धीरे चलने, लाइन में चलने जैसी अपील व कार्य भी नहीं कर पा रही है। ऐसे में जातरूओं की परवाह करने वाला कोई नहीं है।

समाज सेवी संस्थाओं की भी नींद नहीं खुली
पाली में इन जातरुओं की परवाह के लिए समाज सेवी संस्थाओं की भी नींद नहीं खुली है। इन जातरुओं की इस सहायता के लिए यातायात पुलिस के प्रयास भी शुरू नहीं हुए हैं। जिन इलाकों से जातरू गुजर रहे हैं, उन क्षेत्रों की थाना पुलिस भी बेपरवाह है।

- इतने दिन सीएम ड्यूटी में व्यस्त थे, इस कारण जातरुओं के लिए कुछ नहीं कर पाए। अब फ्री हुए है, ऐसे में जाप्ता लेकर जातरुओं के लिए अभियान छेड़ेंगे। -निरमा विश्नोई, यातायात प्रभारी, पाली

खारवाल समाज की बैठक में समाज विकास पर चर्चा

पाली। किसान भवन में रविवार को जोधपुर संभाग के खारवाल समाज की बैठक हुई। बैठक में समाज के उत्थान व विकास को लेकर मंथन हुआ। बैठक में समाज के लोगों ने एकता का परिचय दिया। समाज का छात्रावास भवन बनाने को लेकर भी विचार हुआ। इस मौके ओमप्रकाश, महेन्द्रसिंह, सोमाराम सोलंकी, रामलाल, ढलाराम, देवाराम, जगदीश, पेमाराम, रुपाराम, पुखराज, छगनलाल, मदनलाल, नारायणलाल, दीपक, भंवरलाल, गिरधारीलाल, थानाराम व ओमप्रकाश सहित कई जने मौजूद थे।


कार्यकारिणी का गठन
बैठक में कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सभापति व संरक्षक मदनलाल ढैया, सभापति डूंगरसिंह खारवाल, संरक्षक लालाराम खारवाल, रूपाराम चाणोद व जगदीश बनाए गए। इसी प्रकार अध्यक्ष प्रकाश पंवार, उपाध्यक्ष प्रकाश धारावत, गोरव खारवाल, महामंत्री कुलदीपसिंह चौहान, कोषाध्यक्ष थानाराम, सचिव दशरथ, मीडिया प्रभारी थानाराम को मनोनीत किया गया।