4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां एक परिवार को मिलता है तीन मटका पानी

-गहरया पेयजल संकट
less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Ramesh Sharma

May 21, 2019

Drinking water crisis in Kana village of Pali district

यहां एक परिवार को मिलता है तीन मटका पानी

पाली/देसूरी। काणा गांव में पेयजल के स्रोत सूख जाने के कारण गांव में पेयजल समस्या उत्पन हो गई है। ऐसे में ग्राम पंचायत द्वारा ग्रामीणों को हर रोज तीन मटका पानी पेयजल के रूप में टैंकर से माध्यम से उपलब्ध करवाया जा रहा है। ग्रामीण तीन मटके पानी से परिवार की प्यास को बुझा रहे हैं।

काणा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि काणा बांध के नीचे मौजूद पंचायत के कुएं से पानी की सप्लाई होती है। काणा बांध के सूखने के कारण कुआं भी सूख गया है। अन्य कुओं में भी पानी नहीं है। बांध में पानी नहीं होने के कारण कुओं में भी पानी की आवक नहीं हो रही है। ऐसे में गांव में पेयजल संकट खड़ा हो गया। गांव के सार्वजनिक कुएं भी रीते हैं। ग्रामीणों ने बाली विधायक पुष्पेन्द्रसिंह राणावत को समस्या से अवगत कराया तो दूदापुरा पंचायत को काणा गांव में पानी की सप्लाई टैंकरों से करने के निर्देश दिए।

उसके बाद पंचायत ने काणा गांव में पानी की सप्लाई टैंकर से शुरू तो कर दी, मगर ग्रामीणों को मात्र तीन मटके पानी भराने की व्यवस्था की गई। गर्मी के मौसम में पेयजल के लिए मात्र तीन मटका पानी मिल रहा है। वहीं समय पर बरसात नहीं हुई तो हालत और भी गंभीर हो जाएंगे।

टैंकर आते ही लग जाती है मटकों की भीड़
पंचायत की ओर से गांव में टैंकर आते ही महिलाओं की भीड़ लग जाती है। टैंकर के चारों ओर मटकियां ही दिखाई देती हैं।