6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मनचाहा स्थान पाने की जुगत में लगे रहे अभ्यर्थी

शिक्षा विभाग- लेवल एक की काउंसलिंग पूर्ण-अब जिला स्थापना समिति देगी अप्रूवल-दूसरे दिन 299 अभ्यर्थियों ने लिया भाग
2 min read
Google source verification
Education Department's Counseling

मनचाहा स्थान पाने की जुगत में लगे रहे अभ्यर्थी

पाली. शिक्षा विभाग प्रारंभिक में शिक्षक लेवल की काउंसलिंग सोमवार को सेठ मुकनचंद बालिका राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी विनोदकुमार शर्मा के नेतृत्व में पूर्ण हो गई। इच्छित स्थान पाने के लिए अभ्यर्थी तथा उनके साथ आए परिजन लिस्ट को टटोल कर कयास लगाते रहे। जैसे-जैसे काउंसलिंग का दौर खत्म होता गया पीछे वाले अपने स्थान को लेकर चिंतित नजर आए। काउंसलिंग के दूसरे दिन 273 पद में से 269 अभ्यर्थियों ने भाग लेकर नियुक्ति स्थान का चयन किया। बाहरी जिलों से आए अभ्यर्थियों ने स्थानीय अपने परिचितों को बुलाकर नजदीकी स्थानों की जानकारी ली। काउंसलिंग हॉल के अन्दर व बाहर फोन पर एक दूसरे को जानकारी देते रहे। इस अवसर पर डाइट प्रिंसिपल एमबी. माथुर, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा श्यामसुन्दर सोलंकी, अतिरिक्त उप निदेशक लालाराम प्रजापत, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी संजय परिहार आदि मौजूद थे। शिक्षा विभाग लेवल एक में दो दिन में कुल 577 पदों के लिए काउंसलिंग होनी थीं। प्रथम दिन रविवार को 273 पदों के लिए काउंसलिंग हुई।

चार अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
शिक्षा विभाग लेवल एक में दो दिन में कुल 577 पदों के लिए काउंसलिंग होनी थीं। प्रथम दिन रविवार को 273 पदों के लिए काउंसलिंग हुई। जिसमें 269 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। दोनों दिन में कुल 568 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग में भाग लिया। इस अवसर पर डाइट प्रिंसिपल एमबी. माथुर, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा श्यामसुन्दर सोलंकी, अतिरिक्त उप निदेशक लालाराम प्रजापत, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी संजय परिहार आदि मौजूद थे।

बेटा अन्दर पिता बाहर लगा रहे जुगत

काउंसलिंग में भाग लेने आए अभ्यर्थियों के साथ आए परिजन इच्छित स्थान पाने के लिए लिस्ट को खंगालते रहे। अभ्यर्थी भीतर अपनी बारी के इंतजार में लाइन लगाए बैठे रहे तो पिता बाहर बैठे पुत्र के नम्बर के हिसाब से नजदीकी स्थान पाने की जुगत लगाते रहे। बाहरी जिलों से आए अभ्यर्थियों ने स्थानीय अपने परिचितों को बुलाकर नजदीकी स्थानों की जानकारी ली। काउंसलिंग हॉल के अन्दर व बाहर फोन पर एक दूसरे को जानकारी देते रहे।