
निर्माणाधीन ओवरब्रिज के गड्ढे में गिरने से वृद्ध की हुई मौत, ग्रामीणों ने रोष जताया
फालना। निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के गड्ढे में रात को एक जीप बेरिकेड तोडकऱ खड्डे में जा गिरी। हादसे में जालोर निवासी एक वृद्ध की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया। घटना को लेकर ग्रामीणों ने रोष जताया। ग्रामीणों का कहना है सुरक्षा के मापदण्डों के तहत निर्माणाधीन कम्पनी कार्य नहीं करती। कई बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदार कोई कार्रवाई उनके खिलाफ नहीं करते। घटना के बाद भी मामला दर्ज नहीं हुआ है।
थानाप्रभारी गिरवरसिंह भाटी ने बताया कि 10 दिसम्बर की रात्रि को एक जीप गाड़ी बेरिकेट तोडकऱ खड्डे में गिर गई थी। हादसे में जालोर जिले के जसवंतपुरा थाना क्षेत्र के धोरड़ा निवासी शेरसिंह (60) पुत्र जयसिंह राजपूत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तथा जालोर जिले के बागरा थाना क्षेत्र आकोली निवासी मदनङ्क्षसह (52) पुत्र छेलसिंह राजपूत गंभीर घायल हो गए। जिसका उपचार जारी है। घटना को लेकर अभी तक किसी भी प्रकार का मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है।
सुरक्षाकर्मी नहीं तैनात
फालना नगर में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण क पनी की तरफ से चल रहे निर्माण कार्य के दौरान यातायात आवागमन की सुगमता के लिए किसी प्रकार के सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं किए गए हैं। इस कारण आरओबी निर्माण के दौरान कई प्रकार की दुर्घटनाएं घट रही है। निर्माण कार्य से पूर्व सर्विस सडक़ का कार्य नहीं होने से व्यापारियों को व्यावसायिक नुकसान हो रहा है। इसको लेकर क्षेत्रवासी परेशान है। निर्माण कर रही एजेंसी के विरूद्ध डिस्कॉम की तरफ से मानव जीवन संकट में डालने की रिपोर्ट देने के बाद भी फालना थाने में किसी प्रकार का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। नागरिकों ने भी कई बार ज्ञापन दिया उसके बाद भी कार्य एजेंसी के विरूद्ध कोई कार्रवाई नहीं हुई। फालना के मुख्य चौराहे से ब्रिज निर्माण स्थल पर कई बार एक से दो घंटे तक जाम लग जाता है। निकट की संकरी गली से होकर वाहन चालकों को आना-जाना पड़ता है।
इनका कहना
घटना की जानकारी संबंधित थानाप्रभारी से लेकर उचित कार्रवाई करवाऊंगा। -राहुल प्रकाश, जिला पुलिस अधीक्षक, पाली
खड़ी गाड़ी में अचानक लगी आग
फालना। नगर स्थित अग्रवाल अस्पताल के सामने बाली मार्ग पर खड़ी बोलेरो गाड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग के कारणो का हालांकि पता नहीं चल पाया है। रात को बोलेरो में लगी आग से आस-पास अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने काफी समय तक पुलिस और फायर ब्रिगेड को फोन किया लेकिन काफी देर तक दोनों में से कोई नहीं पहुंचा। इससे गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग इतनी तेज थी कि गाड़ी के टायर भी फूटन लगे।
Published on:
14 Dec 2018 01:02 pm
