5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व विधायक भाटी कांग्रेस में शामिल, सचिन पायलट के आदेश पर हुई वापसी

इस संबंध में कांग्रेस महासचिव महेश शर्मा ने आदेश जारी कर भाटी को कांग्रेस पार्टी में शामिल किया है।
less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Abdul Bari

Apr 15, 2019

congress

पूर्व विधायक भाटी कांग्रेस में शामिल, सचिन पायलट के आदेश पर हुई वापसी

पाली.

पाली. लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Election 2019 ) से ठीक पहले पूर्व विधायक भीमराज भाटी ( BHEEMRAJ HATI ) को कांग्रेस (congress) पार्टी में वापस शामिल कर लिया गया है। गत विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ने पर भाटी को कांग्रेस से निष्कासित किया गया था।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष चुन्नीलाल चाडवास ने बताया कि भीमराज भाटी को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के आदेश पर वापस पार्टी में शामिल कर लिया गया है। इस संबंध में कांग्रेस महासचिव महेश शर्मा ने आदेश जारी कर भाटी को कांग्रेस पार्टी में शामिल किया है। भाटी के डॉक्टर विजेंद्र झाला को भी कांग्रेस पार्टी में ले लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि गत दिनों मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पाली दौरे के दौरान भाटी की मुलाकात गहलोत व पायलट से हुई थी। इस दौरान भाटी ने गहलोत के साथ मंच साझा किया था। उन्हें मंच पर देखकर कांग्रेस में एक पक्ष नाराज भी हुआ था। यह बात खुल कर सामने आई थी।