6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंडप नहीं यह आदर्श मतदान केन्द्र है.. जानिए यहां मतदाताओं को क्या मिलेंगी सुविधाऐं

प्रशासन ने बतौर मंडप की तरह इसे सजाया है
less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Abdul Bari

Apr 28, 2019

 Model polling station

मंडप नहीं यह आदर्श मतदान केन्द्र है.. जानिए यहां मतदाताओं को क्या मिलेंगी सुविधाऐं

तखतगढ़/पाली.
कस्बे के संघवी केसरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का बूथ संख्या 199 आदर्श मतदान केन्द्र को दुल्हन की तरह सजा गया है। नगरपालिका प्रशासन ने बतौर विशेष मंडप जैसी सजावट करने से रविवार को यह मतदान केन्द्र निखरा निखरा सा दिखने लगा है। गर्मी से निजात पाने के लिए पालिका ने कुलरोंं की व्यवस्था की है।

दरअसल, विधानसभा चुनावों में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लागू किए गए एक आदर्श मतदान केन्द्र ( Model polling station ) को विशेष दर्जा मिलने के बाद निर्वाचन विभाग ने लोकसभा चुनावों में भी आदर्श मतदान बूथ बनाने का निर्णय किया। इसी निर्णय के तहत सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी राजेन्द्रसिंंह सिसोदिया ने तखतगढ़ कस्बे के संघवी केसरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के दाएं भाग बूथ संया 199 एवं दुजाना के सुमित्राबाई पन्नालाल राणावत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दाएं भाग के बूथ संया 227 को आदर्श मतदान केन्द्र बनाया है। शनिवार को नगरपालिका प्रशासन ने बतौर मंडप की तरह इसे सजाया है।

ये मिलेंगी सुविधाएं-
मतदान केन्द्रों पर दिव्यांगों को मतदान केन्द्र तक लाने के लिए वाहनों की सुविधा, मतदान केन्द्र के बाहर आकर्षक गेट रेप, सहायक उपकरण व्हीलचेयर, महिला एवं पुरूषों के लिए अलग अलग शौचालय, हेल्प डेस्क, दिव्यांगों, महिला व वृद्धाओं के बैठने के लिए कुर्सियां, पानी पिलाने के लिए कर्मचारी, उचित रंग रोगन केन्द्र, साइन बोर्ड व बेरिकेडिंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

इनका कहना है...

आदर्श मतदान केन्‍द्र को सजाया गया है। तैयारिया पूर्‌ण कर दी गई हैं।
वीरमसिंह, बीएओ, 199 आदर्श मतदान केन्‍द्‌र, तखतगढ़।