4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘दंगल’ कराने की तैयारी

मतदान केन्द्र के बूथों पर पुख्ता हो व्यवस्थाएं बीएलओ से ली जानकारी
less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Rajeev Dave

Dec 05, 2018

pali news

‘दंगल ’ कराने को तैयारी

बाबरा. बाबरा सेक्टर के सभी बूथों पर सात दिसम्बर को मतदान होगा। इसे लेकर निर्वाचन टीम के लिए की जानी वाली व्यवस्थाओं के संबंध में बुधवार को पीइइओ नन्दलालसिंह जोधा ने सभी बीएलओ व बूथ पर ड्यूटी देने वाले छात्रों की बैठक ली। बूथों पर बिजली, पानी, व्हील चेयर, बिस्तर, फर्नीचर, सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेकर निर्देश दिए। प्रत्येक बूथ पर मतदान के दिन सेवा देने वाले विद्यार्थियों को परिचय पत्र दिए गए। सुपरवाइजर शिखरचंद जैन ने चुनाव से पूर्व बूथों पर की जानी वाली व्यवस्थाओं को पुख्ता करने को कहा। बैठक में राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय के संस्था प्रधान मदनलाल नवल, बीएलओ कचराराम प्रजापत, रामकिशन यादव, उमेश कुमार, रणजीत प्रजापत, घनश्याम मीणा, राजेन्द्र कुमार, अनिल कुमार, उगमाराम पंवार, स्काउट शिक्षक रूपाराम चौधरी सहित बूथों पर ड्यूटी देने वाले छात्र मौजूद रहे।
248 बूथों पर होगा मतदान
सोजत (निप्र). सोजत विधानसभा क्षेत्र में 7 दिसंबर को मतदान होगा। इस बार सोलह प्रत्याशी मैदान में है। मतदान करवाने को लेकिर पुलिस व प्रशासन तैयारियों में जुटा है। रिटर्निंग अधिकारी अय्यूब खान, चुनाव शाखा के मनोहरलाल पालडिय़ा ने बताया कि सोजत विधानसभा क्षेत्र में सुबह 8 से 5 बजे तक मतदान होगा। बूथों व प्रमुख स्थानो पर पुलिस के जवान तैनात किए गए है। क्षेत्र में 248 बूथ पर चुनाव होंगे। इन बूथों पर करीब दो लाख बाइस हजार छह सौ उन्नीस मतदाता मतदान करेंगे। शहरी क्षेत्र में चौबीस, ग्रामीण क्षेत्र में दो सौ चौबीस, रायपुर क्षेत्र में लगभग 59 बूथ है। कुल मतदाताओं में से एक लाख तेरह हजार छह सौ उन्नसाठ पुरुष, एक लाख आठ हजार चार सौ इकतालीस महिलाएं शामिल है।