4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजली उपभोक्ताओं को अब मिलेगी राहत

कम वॉल्टेज के चलते परेशान कस्बे के उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर
2 min read
Google source verification

पाली

image

Vivek Varma

Jun 09, 2019

patrika

बिजली उपभोक्ताओं को अब मिलेगी राहत

रायपुर मारवाड़. आग उगलती गर्मी में कम वॉल्टेज के चलते परेशान कस्बे के उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। पत्रिका में हालात उजागर होने के बाद हरकत में आए डिस्कॉम अधिकारियों ने वॉल्टेज की परेशानी खत्म करने की दिशा में कदम बढाया है। डिस्कॉम की ओर से कस्बे के विविध तीन स्थानों पर नए ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। इसका कार्य शुरू कर दिया गया।
अगले सप्ताह तक कार्य पूरा हो जाएगा। जिससे उपभोक्ताओं को अब पर्याप्त बिजली मिल सकेगी।
राजस्थान पत्रिका ने ३ मई को ‘वॉल्टेज का बिगड़ा गणित, जवाब दे रहे विद्युत उपकरण’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर उपभोक्ताओं की परेशानी को उजागर कर जिम्मेदारों का ध्यान आकर्षित किया। हरकत में आए डिस्कॉम के कनिष्ठ अभियंता कैलाश गर्ग ने जांच पड़ताल की। जिसमें सामने आया कि गर्मी के दिनों में बिजली का उपयोग बढने से अपर्याप्त बिजली की समस्या आ रही है। गर्ग ने कस्बे का सर्वे किया। जिसमें उन्होंने तीन स्थानों को नए ट्रांसफार्मर लगाने के लिए चिंहित कर प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा। जिसे स्वीकृति मिल गई।
यहां लगा रहे ट्रांसफार्मर
डिस्कॉम द्वारा कस्बे के गढ के पीछे, बस स्टैण्ड़ बाइपास, पुलिस थाने के पास नए ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। इसे लेकर पोल लगा दिए गए हैं। दो दिन बाद तीनों स्थानों पर नए ट्रांसफार्मर लगा उन्हें चालू कर दिया जाएगा।
ये थी परेशानी
कस्बे में गर्मी के तीखे तेवर देख लोगों ने घरों व दुकानो पर एसी लगवा दिए। जबकि प्रत्येक घर में कूलर का उपयोग किया जा रहा है। इससे बिजली पर भार बढ़ गया। जिससे आपूर्ति पर्याप्त नहीं मिल पा रही थी। हालात ये थे कि जिन लोगों ने इसी साल नया कूलर व एसी खरीदा वे पर्याप्त बिजली के अभाव में उपयोग तक नहीं कर पा रहे थे। इधर, चिकित्सालय में भी अपर्याप्त बिजली के चलते मरीजों को परेशानी हो रही थी।
जताया आभार
कस्बे में नए ट्रांसफार्मर लगने की खबर मिलते ही कस्बेवासी झूम उठे। इस लंबित समस्या से राहत मिलने से उत्साहित कस्बेवासियों ने पत्रिका समूह व डिस्कॉम अधिकारी का आभार जताया।
अगले दो दिन में चालू करवा देंगे
रायपुर में अपर्याप्त बिजली की समस्या थी। जिसे दूर करने के लिए हमने हाइ पावर के तीन नए ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। पोल लगा दिए हैं। अगले दो दिन में तीनों ट्रांसफार्मर लगवा आपूर्ति बहाल करवा देंगे। इनसे अब कस्बे में बिजली की समस्या नहीं रहेगी। हर घर में पर्याप्त बिजली पहुंची।
कैलाश गर्ग, कनिष्ठ अभियंता, डिस्कॉम, रायपुर