5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटियों के आगमन पर छाएगा उल्लास

केक काटकर मनाया जाएगा बेटियों का जन्म दिन
2 min read
Google source verification

पाली

image

Rajeev Dave

Jan 21, 2019

pali news

बेटियों के आगमन पर छाएगा उल्लास

पाली. राष्ट्रीय बालिका दिवस की तैयारियों को लेकर सोमवार को बैठक हुई। इसमें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के संदेश के साथ 24 जनवरी को मनाए जाने वाले दिवस की तैयारियों पर मंथन किया गया। इस दिन रन फोर डॉटर्स मैराथन होगी। अस्पतालों में नवजात बेटियों का जन्मोत्सव केक काटकर मनाया जाएगा।
जिला कलक्टर दिनेशचंद जैन ने इसे लेकर बैठक में कहा कि समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों मेंं उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाओं व महिलाओं को सम्मानित किया जाए। महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक भागीरथ ने बताया कि 24 जनवरी को सुबह 8 बजे मैराथन कलक्टर आवास के सामने स्थित मिर्धा सर्किल से अंबेडकर सर्किल तक होगी। बांगड़ अस्पताल में नवजात बच्चियों का जन्मोत्सव केक काटकर, परिजनों को मिठाई व बेबी किट भेंट कर मनाया जाएगा। उपखंड मुख्यालयों पर भी अस्पतालों में बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम होंगे। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ व कन्या भ्रूण संरक्षण की शपथ ली जाएगी।

समारोह बालिया स्कूल में
इसी दिन सुबह 10.30 बजे बालिया स्कूल में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान खेलकूद, निबंध, रंगोली आदि प्रतियोगिताएं होगी। बैठक में एडीएम नाथूसिंह राठौड़, नर्सिंग कॉलेज अधीक्षक केसी सैनी, बांगड़ स्कूल प्रधानाचार्य गजेंद्र दवे, बालिया स्कूल की सुनीता जोनवाल, खेल अधिकारी अगराराम मौजूद थे।

आमजन को नहीं होनी चाहिए समस्या : कलक्टर

पाली. कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आवश्यक सेवाओं की समीक्षा की गई। इसमें जिला कलक्टर दिनेशचंद जैन ने कहा है कि गर्मी के दौरान पेयजल संकट गहरा सकता है। इसके लिए जलदाय विभाग आगामी मानसून तक के लिए कंटीजेंसी प्लान तैयार करें। जिससे आमजन को समस्या नहीं हो। जलदाय विभाग हैंडपं, ट्यूबवेल आदि स्रोतों की स्थिति व संभावनाओं को लेकर सर्वे करें। लीकेज रिपेयर का अभियान जारी करें।
उन्होंने डिस्कॉम एसइ से कहा कि बकाया कृषि कनेक्शन नियमानुसार जारी करें। नगर परिषद आयुक्त आशुतोष आचार्य को शहर से अतिक्रमण हटाने, सडक़ों व नालों की सफाई कराने और शहर का सौंदर्यीकरण करवाने के निर्देश दिए। सीवरेज व ड्रेनेज कार्य से टूटने वाले सडक़ों को तत्काल ठीक करने को कहा। यूआइटी सचिव व नगर परिषद आयुक्त को बांडी नदी के दोनों तरफ सौंदर्यीकरण की योजना बनाने को कहा।

लोगों को दी जाए जानकारी
उन्होंने आरसीएमएचओ डॉ. दीपक तंवर से कहा कि स्वाइन फ्लू की रोकथाम व बचाव के लिए लोगों को बचाव के उपाय बताएं। रोग से संबंधित लक्षण पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करे। बैठक में एडीएम सीलिंग नाथूसिंह राठौड़, एसीइओ उदयभानु चारण, यूआइटी सचिव इन्दाराम मेघवंशी, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. सीडी गौतम आदि मौजूद थे।