5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोशल मीडिया पर फेक न्यूज समाज के लिए घातक

शुद्ध का युद्ध
2 min read
Google source verification

पाली

image

Rajeev Dave

Nov 13, 2018

pali news

सोशल मीडिया पर फेक न्यूज समाज के लिए घातक

फालना. नोबल सीनियर सैकण्डरी स्कूल संस्थान की निदेशक सुधा वर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से आने वाली फेक न्यूज के कारण भ्रमात्मक स्थिति से गलत सूचनाएं समाज तक पहुंचना घातक है। वे नोबल सीनियर सैकण्डरी स्कूल में आयोजित पत्रिका के शुद्ध का युद्ध अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर आने वाली हर सूचना की पुष्टि करना महत्वपूर्ण है। समाज में किसी प्रकार की अफवाह नहीं फैले इसके लिए सभी को जागरूक रहना पड़ेगा। कार्यक्रम के दौरान अधिकतर विद्यार्थियों ने प्री सर्वे व पोस्ट सर्वे में न्यूज की विश्वसनीयता के लिए प्रिंट मिडिया को विश्वसनीय बताया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कहा कि समाज में झूठी खबरों को पकडऩे के लिए युवाओं को प्रशिक्षित किया जाना चाहिए। अध्यापकों ने भी सोशल मीडिया पर आने वाली रिक्तियों की सूचना सहित विभिन्न समाचारों को भ्रमात्मक बताया। इस दौरान अधिकतर विद्यार्थियों ने कहा कि न्यूज प्राप्त करने व पढऩे के लिए सोशल मिडिया व अखबार प्रमुख साधन हैं। सोशल मिडिया पर आई हुई खबरों की विश्वसनीयता कम होने से उनकी अनदेखी करनी पड़ती है। कार्यक्रम के दौरान करीब 70 से अधिक विद्यार्थी, शिक्षक, संस्थान के पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में संस्था निदेशक ने विद्यार्थियों को समाज में भ्रांति फैलाने वाली खबरों से दूर रहने की शपथ दिलाई।

सोजत (निप्र). शहर के बिलाडिय़ा गेट स्थित राउप्रावि हरिजन बस्ती में राजस्थान पत्रिका के तत्वावधान में चल रहे शुद्ध का युद्ध अभियान के तहत सोमवार को जनचेतना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेरा वोट, मेरा संकल्प कार्यक्रम के तहत उपस्थितजनों को संस्थाप्रधान की अगुवाई में मतदान के रोज अधिक से अधिक मतदान करवाने की शपथ दिलाई गई। साथ ही फेक न्यूज के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में फेक न्यूज से किनारा करने की नसीहत ली।
उपस्थितजनों ने स्वीकारा कि फेक न्यूज हम सबके लिए परेशानियां खड़ी करती है इससे हम सबको दूरी बनानी चाहिए। फेक न्यूज के बारे में सच, राय, अफवाह के किस्सों के बारे में विद्यार्थियों व लोगों को बताया गया। साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली फेक न्यूज से होने वाले नुकसान से भी अवगत कराया गया। वहीं पत्रिका के शुद्ध का युद्ध अभियान की उपस्थितजनों ने प्रशंसा करते हुए फेक न्यूज से बचने का संकल्प दिलाया गया।