5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मानसून की पहली बारिश से किसानो के चेहरे पर आई रौनक, जुटे बुवाई में

मानसून की पहली बारिश के बाद किसान जुटे बुवाई में
2 min read
Google source verification
मानसून की पहली बारिश

मानसून की पहली बारिश से किसानो के चेहरे पर आई रौनक, जुटे बुवाई में

मानसून की पहली बारिश से किसानो के चेहरे पर आई रौनक, जुटे बुवाई में

पाली. जिले में इस बार समय पर हुई मानसून की पहली बारसात ने किसानों के चेहरों पर रौनक ला दी है। इस बरसात के बाद जिले के कई हिस्सों में किसानों ने खरीफ की बुवाई शुरू कर दी है। वहीं अभी भी जिले के कई क्षेत्रों में किसान बुवाई के लिए अच्छी बरसात का इंतजार कर रहे हैं। इधर, कृषि वैज्ञानिकों ने इस मानसून की बरसात को किसानों के लिए अच्छा बताया है। कृषि वैज्ञानिकों ने सभी किसानों को सलाह दी है कि खेतों में अच्छी बरसात होते ही बुवाई शुरू कर देवें। जिससे फसलों का चक्र समय पर रहेगा। कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि पिछले दिनों जिले में हुई झमाझम बरसात के बाद बाली, सोजत, सुमेरपुर, जैतारण के कई हिस्सों में किसानों ने बुवाई कर दी है।

कई किसानों को अभी इंतजार

अभी जिले के मारवाड़ जंक्शन, खिंवाड़ा, रायपुर सहित अन्य क्षेत्रों के कई किसानों को खेतों में बुवाई के लिए एक अच्छी बरसात का इंतजार है। इस क्षेत्रों में बरसात बुवाई के लायक नहीं हो पाई थी।

गुणवत्ता युक्त बीज की करें बुवाई

जिले में मानूसन की पहली बरसात पूरी तरह से किसानों के लिए अनुकूल है। किसानों को खेतों में बुवाई के लिए गुणवत्ता युक्त बीज का उपयोग करना चाहिए। इससे उन्हें उत्पादन में अच्छा फायदा मिलेगा।

डॉ. महेंद्र चौधरी, कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, पाली

बरसात में समय मिलने से किसानों को फायदा

कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि मानसून की एक अच्छी बरसात के बाद किसानों को मिला समय उनके लिए काफी फायदेमंद है। बरसात के बाद जिन किसानों ने बुवाई कर दी है। उनके खेतों में कुछ ही दिनों में कपोल निकलना शुरू हो जाएंगे। तब तक बरसात नहीं होना किसानों के लिए अच्छा है। इससे पहले बरसात होती है तो बोया गया बीज सड़ जाएगा।