scriptमोटी तनख्वाह पाने वालों ने कर दिया बेड़ा गर्क | Fat Employers Grab the Fleet Gork | Patrika News

मोटी तनख्वाह पाने वालों ने कर दिया बेड़ा गर्क

locationपालीPublished: Aug 06, 2018 01:31:45 am

Submitted by:

Satydev Upadhyay

www.patrika.com/Rajasthan-News

मोटी तनख्वाह पाने वालों ने कर दिया बेड़ा गर्क

मोटी तनख्वाह पाने वालों ने कर दिया बेड़ा गर्क

राजीव दवे
पाली. सरकारी स्कूलों में लगे शिक्षकों को सरकार मोटी तनख्वाह दे रही है। इसके बावजूद उनकी पढ़ाने में रुचि नहीं है। यह हम नहीं कक्षा दसवीं और बारहवीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम बता रहा है। जिले में इस वर्ष कक्षा दसवीं वाले ४८ विद्यालय एेसे रहे, जिनका परिणाम ५० प्रतिशत से भी कम रहा। जबकि उच्च माध्यमिक स्तर के ९ विद्यालयों का परीक्षा परिणाम ५० प्रतिशत से कम रहा है। इसमें माध्यमिक स्कूलों की स्थिति उच्च माध्यमिक से अधिक खराब है। जिले का राजकीय माध्यमिक विद्यालय भाव नगर तो एेसा विद्यालय है। जिसका परीक्षा परिणाम शून्य रहा है। जबकि छह विद्यालय एेसे हैं जिनका परीक्षा परिणाम २० प्रतिशत या उससे कम रहा है। यह स्थिति तब है जब सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षक उच्च योग्ताधारी भी है।
स्कूलों को नोटिस दिया
कम परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है। इन स्कूलों के संस्था प्रधानों को शिक्षण में गुणवत्ता लाने के लिए भी निर्देशित किया गया है।
पन्नालाल सोनी, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (शैक्षिक प्रकोष्ठ), माध्यमिक, पाली
कक्षा दसवीं में न्यून परिणाम देने वाले विद्यालय (प्रतिशत में)
१. राजकीय माध्यमिक विद्यालय मिल क्षेत्र पाली ३३.३३
२. रा. बालिया स्कूल, पाली ४७.२
३. राबामावि मिल क्षेत्र पाली २९.३३
४. राउमावि बाणियावास २०
५. राउमावि सांपा २६.३२
६. राउमावि पुला पाली ३१.९१
७. रामावि गोरिया ४१.६७
८. रामावि कुण्डाल ४५.४५
९. राउमावि रायराकलां ३३.३३
१०. राउमावि पिपलिया कलां २८.५७
११. रामावि लिलरिया ४६.६७
१२. रामावि काणेचा ३२.४३
१३. राबाउमावि रोहट २०
१४. राउमावि बीठु १७.४६
१५. राउमावि आउवा ४४
१६. राउमावि सेवाड़ी ५०
१७. राउमावि पातावा ३२.२६
१८. रामावि पीपला ७.१४
१९. राउमावि खुडाला २३.३३
२०. राउमावि खारची ४८.४८
२१. राउमावि सिन्दरली २५.६४
२२. राउमावि मारवाड़ जंक्शन ३६.३६
२३. रामावि नरसिंगपुरा २२.२२
२४. राउमावि मुरडावा ४०.६३
२५. राउमावि हरियामाली ४७.८३
२६. रामावि बभाण २९.४१
२७. राबामावि कंटालिया ४०
२८. रामावि बाबा गांव ३६
२९. राउमावि अनोपपुरा ३३.३३
३०. रामावि भावनगर ००
३१. रामावि ***** २५
३२. राउमावि साकदड़ा १३
३३. राउमावि भाचून्दा २५
३४. राउमावि जैतारण ३१.६३
३५. राबाउमावि सोजत २५
३६. राउमावि जैतपुर ३४.१३
३७. राउमावि गजनई ५०
३८. राउमावि पचानपुरा ३३.३३
३९. राउमावि सांगावास ४८.७२
४०. राबाउमावि बाली २६.६७
४१. राउमावि बाली २५
४२. राउमावि सिनला ४३.२४
४३. राउमावि धणी ४०.५४
४४. राउमावि चिताड़ २५.६४
४५. राउमावि रातडि़या ५०
४६. राउमावि अमरपुरा ३७.०४
४७. राउमावि रामगढ़ चांग ३६.३६
४८. राउमावि सारण २५.९३
कम परीक्षा परिणाम वाले उ.मा. विद्यालय
१. सेवाड़ी कला वर्ग में ५१.७२
२. मारवाड़ जंक्शन वाणिज्य में ५०
३. अटबड़ा विज्ञान में ५०
४. सेवाड़ी विज्ञान में २५
५. बालिका सोजत सिटी विज्ञान में ५३.८५
६. बलाना विज्ञान में ४२.८६
७. पालड़ी जोड़ विज्ञान में ४६.६७
८. कोलीवाड़ा विज्ञान में ५०
९. बाली विज्ञान में ५१.३२
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो