5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुस्साई देवरानी ने जेठानी के घाघरे में लगाई आग, पैर व गुप्तांग झुलसे

- घायल जेठानी बांगड़ अस्पताल में भर्ती- पुलिस ने जानलेवा हमले का किया मामला दर्ज
less than 1 minute read
Google source verification
crime news pali

हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन, देर रात तक नहीं करवाया मृतक का पोस्टमार्टम

पाली। औद्योगिक थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने आपसी कलह के चलते अपनी जेठानी के घाघरे में आग लगा दी। जिससे उसके पैर व गुप्तांग भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। गंभीर अवस्था में उसे बांगड़ अस्पताल भर्ती करवाया। जहां उसका उपचार चल रहा है।औद्योगिक थानाप्रभारी किशोरसिंह ने बताया कि सरदार पटेल नगर में ऊषा () पत्नी महेन्द्र कुमार अपने पति व दो देवरों के परिवार के साथ एक ही मकान में रहती है। रविवार को किसी बात को लेकर उसकी देवरानी अनुराधा पत्नी कन्हैयालाल से उसका झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर अनुराधा ने अपनी जेठानी ऊषा के घाघरे में आग लगा दी। ऊषा के चिल्लाने की आवाज सूनकर उसकी दूसरी देवरानी व पड़ोसी मौके पर पहुंचे तथा आग बुझाई। आग से ऊषा के पैर व गुप्तांग झुलस गए। जिसे तुरंत परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले गए। घटना की जानकारी सोमवार को मिलने पर अस्पताल पहुंच पुलिस ने घायल ऊषा के पर्चा बयान के आधार पर उसकी देवरानी अनुराधा के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

आए दिन दोनों में होता था झगड़ा
जानकारी के अनुसार ऊषा महेन्द्र की दूसरी पत्नी है जिसे कुछ वर्षों पूर्व महेन्द्र नाते पर लेकर आया था। दोनों की दो संताने भी है। ऊषा अक्सर बीमार रहती थी। घर के काम-काज को लेकर उसकी देवरानी अनुराधा आए दिन उससे तकरार करती थी। रविवार को भी दोनों में तकरार हुई और गुस्से में अनुराधा ने उसके ऊषा के कपड़ों में आग लगा दी।