4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विवाह समारोह में लगी आग, जल गए दुल्हन के कपड़े

-पाली शहर के इंदिरा कॉलोनी स्थित गार्डन में शादी समारोह के दौरान हादसा
2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Jan 22, 2019

Fire in marriage ceremony in Pali

विवाह समारोह में लगी आग, जल गए दुल्हन के कपड़े

पाली। शहर के इंदिरा कॉलोनी स्थित किसान केसरी गार्डन में बीती देर रात को शादी समारोह के दौरान गैस सिलेंडर में रिसाव होने से आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। आग से वहां रखें कपड़े भी जल गए। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

जानकारी के अनुसार किसान केसरी गार्डन में शादी समारोह चल रहा था। गार्डन के पास ही भवन में खाना पक रहा था। इस दौरान गैस सिलेंडर में रिसाव होने से अचानक आग लग गई। आग से अफरा-तफरी मच गई। लोग मौके पर पहुंचते तब तक वहां रखे दुल्हन व रिश्तेदारों के कपड़े जल गए। दमकल ने आग पर काबू पा लिया।

कार की चपेट से युवक की मौत
सांडेराव। फोरलेन पर कार की चपेट से पैदल जा रहे युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बिरामी ढाणी निवासी गुलाबसिंह पुत्र तुलसीसिंह रावणा राजपूत अपने खेत से घर जा रहा था। इस दौरान हाइवे पर स्थित नर्सरी के पास एक कार ने उसे चपेट में ले लिया। गुलाब सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

श्वानों के चंगुल से नीलगाय के बछड़े को छुड़ाया
रोहट। क्षेत्र के कलाली गांव में सुबह नीलगाय के बछड़े पर श्वानों ने हमला कर दिया। श्वानों को हमला करते देख गांव के रमेश पटेल, सलीम व राकेश सेन सहित ग्रामीणों ने नीलगाय के बछड़े का श्वानों के चंगुल से छुड़ाया। फिर उसे उपचार के लिए रोहट लेकर पहुंचे, जहां पशुचिकित्सालय में उपचार करने के बाद बछड़े को जोधपुर भेजा गया। इस दौरान श्रवणदास, पंकज सरगरा, रमेश सुथार, दिनेश सेन, चेतनदास, महेन्द्र सहित ग्रामीण मौजूद थे।

एसपी शर्मा ने किया रोहट थाने का निरीक्षण
रोहट। पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा एवं ग्रामीण वृत्ताधिकारी निशान्त भारद्वाज ने रोहट पुलिस थाना व रोहट कस्बे का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक शर्मा एवं ग्रामीण वृत्ताधिकारी भारद्वाज रोहट थाने पहुंचे और क्राइम फाइलों की जानकारी ली। उसके बाद मालखाने का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने जाप्ते के साथ रोहट कस्बे का निरीक्षण किया और समूचे क्षेत्र की जानकारी ली। इस दौरान थानाधिकारी अरविन्द कुमार भी साथ थे।