4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रैक्टर चालक को पेड़ से बांधकर मारपीट करने के पांच आरोपी गिरफ्तार

रायपुर मारवाड़ . सेंदड़ा थाना क्षेत्र के चित्ताड़ गांव में बजरी से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर की चपेट से बाइक सवार के घायल होने के बाद भडक़े ग्रामीणों द्वारा ट्रैक्टर चालक को पेड़ से बांध लाठियों से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पांच जनों को गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
Google source verification
ट्रैक्टर चालक को पेड़ से बांधकर मारपीट करने के पांच आरोपी गिरफ्तार

ट्रैक्टर चालक को पेड़ से बांधकर मारपीट करने के पांच आरोपी गिरफ्तार

रायपुर मारवाड़ . सेंदड़ा थाना क्षेत्र के चित्ताड़ गांव में बजरी से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर की चपेट से बाइक सवार के घायल होने के बाद भडक़े ग्रामीणों द्वारा ट्रैक्टर चालक को पेड़ से बांध लाठियों से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पांच जनों को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी प्रेमाराम विश्नोई के अनुसार चर की झाल रेलड़ा निवासी सीताराम पुत्र नारायण सिंह रावत शुक्रवार दोपहर में अपने ट्रैक्टर ट्रॉली में बजरी लाद ब्यावर की तरफ जा रहा था। चित्ताड़ के पास सामने से आ रही बाइक चपेट में आने से बाइक सवार बिया का बाडिया चिताड़़ निवासी फिरोज काठात घायल हो गया। हादसे से भडक़े चित्ताड़ के ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक सीताराम को सडक़ किनारे पेड़ से बांध लाठियों से मारपीट की। वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने सीताराम की रिपोर्ट पर मारपीट करने वाले ग्रामीणों व फिरोज की रिपोर्ट पर सीताराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

यह आरोपी गिरफ्तार
सीताराम के साथ मारपीट कर वीडियो वायरल करने के आरोप में पुलिस ने चिताड़ निवासी रविसिंह पुत्र सायर सिंह, सलीम पुत्र मेहमद, लुम्भ सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह, कमरू पुत्र रेशमा, सिकन्दर पुत्र रेशमा को गिरफ्तार किया है।

चेक पोस्ट से बजरी बन्द
सेंदड़ा पुलिस ने इस मामले के बाद चांग तिराहे पर चेक पोस्ट लगा दी। इससे अवैध बजरी परिवहन पर विराम लगा है। पुलिस द्वारा अन्य गांवों में भी निरन्तर गश्त की जा रही है।

पुलिस की सूचना पर चेते जिम्मेदार
सेंदड़ा पुलिस ने इस मामले के बाद चांग, चित्ताड़, रेलड़ा सहित अन्य गांवों से बजरी से ओवरलोड लदे छह टै्रक्टर ट्रॉली जब्त किए। पुलिस ने ब्यावर खनिज विभाग को सूचना दी। खनिज विभाग की टीम पहले तो अनदेखी करती रही जब मामला तूल पकडऩे लगा तो रात को थाने पहुंची। टीम ने ट्रैक्टर मालिकों के नाम जुर्माने का नोटिस जारी किए है।