5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री की पुण्यतिथि पर भी एक नहीं हुए कांग्रेस

एक गुट ने नगर परिषद में तो दूसरे ने कांग्रेस कार्यालय में किया कार्यक्रम आयोजित
2 min read
Google source verification
pali patrika

पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री की पुण्यतिथि पर भी एक नहीं हुए कांग्रेस

पाली
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री कि पुण्यतिथि मनाने के मौके पर भी शुक्रवार को कांग्रेसी एकजुट नजर नहीं आए। एक गुट ने कांग्रेस प्रत्याशी महावीरसिंह सुकरलाई के नेतृत्व में नगर परिषद में शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी तो दूसरे गुट ने कांग्रेस कार्यालय में पाली शहर ब्लॉक अध्यक्ष मेहबूब टी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित कर पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए। ऐसा ही रहा तो इस गुटबाजी का असर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को नुकसान देगा।
एकगुट के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पाली शहर कांग्रेस अध्यक्ष मेहबूब टी के नेतृत्व मे पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। इस मौके जिला उपाध्यक्ष प्रदीप हिगंड़, सचिव मांगूसिंह दूदावत, मदनसिंह जागरवाल, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष अकरम खिलेरी, ब्लॉक उपाध्यक्ष मासूम अली मेव, ब्लॉक प्रवक्ता आशीष तिवाड़ी, पूर्व पार्षद हकीम भाई सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसी तरह दूसरे गुट ने कांग्रेस प्रत्याशी महावीरसिंह सुकरलाई के नेतृत्व में कई कांग्रेस कार्यकर्ता नगर परिषद परिसर पहुंचे। जहां उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर मालाअर्पण किया तथा उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अजीज दर्द, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश सांखला, प्रदेश कांग्रेस आई टी सेल सदस्य आमीन अली रंगरेज, सेवादल शहर ब्लॉक अध्यक्ष भेराराम गुर्जर, पूर्व जिला परिषद सदस्य अमराराम पटेल, शहजाद शेख, कमरुद्दीन पठान सहित कई जने उपस्थित रहे।

फिर दो गुटों में नजर आई कांग्रेस
पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री की पुण्यतिथि मनाने के कार्यक्रम में भी कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट नजर नहीं आई। कांग्रेस प्रत्याशी महावीरसिंह सुकरलाई के नेतृत्व में कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद परिसर में स्थित शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की तो दूसरे गुट ने शहर ब्लॉक अध्यक्ष मेहबूब टी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया। विधानसभा चुनाव से शुरू हुई नई गुटबाजी का असर लोकसभा चुनाव तक रहा तो जिले में कांग्रेस को नुकसान होने का अंदेशा है।