5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पटरी में फ्रैक्चर, मंथर गति से गुजरी रेलगाडि़यां

patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
पटरी में फ्रैक्चर, मंथर गति से गुजरी रेलगाडि़यां

पटरी में फ्रैक्चर, मंथर गति से गुजरी रेलगाडि़यां

रानी. खीमेल रेलवे स्टेशन के पास में रेलवे की पटरी में रविवार को फ्रैक्चर हो गया। गनीतमत रही इसका पता समय पर चल गया और हादसा टल गया। फ्रैक्चर के कारण रेलगाडि़यों को मंथर गति से गुजारा गया। यहां सुबह आठ बजे स्विच एक्सपेशन जोइंट के पास फ्रैक्चर दिखाई दिया। इसे देखते ही ट्रेकमैन सतीश गुर्जर ने रेलवे के अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद रेलगाडि़यों को यहां से बहुत कम गति से निकालने की व्यवस्था की गई। इसके बाद फ्रैक्चर को ठीक करने की कार्रवाई शुरू की गई। जो दोपहर तक चलती रही।
इस स्विच एक्सपेशन जोइंट पर पटरियों के बीच में अधिक दूरी थी। इसकी कई बार रेलवे के अधिकारियों को जानकारी दी गई। इसके बावजूद अधिकारियों ने लापवाही बरती। कार्मिकों की माने तो इस जोइन्ट पर गेप 40 से 50 एमएम होना चाहिए। जबकि अभी यहां130 एमएम का गेम हो गया है।

करीब दो माह हो गए
इस जोइन्ट के बीच में गेप दो पहले ही अधिक हो गया था। इसके बावजूद रेलवे के कार्मिकों ने लापवाही बरती और तेज गति से रेलगाडि़यां गुजरती रही। गनीमत रही जो अब तक यहां कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

शराब की दुकान खुलने पर जताया रोष
सुमेरपुर (निसं). शहर के राजगुरु सर्कल के पास आबकारी विभाग की ओर से शराब की दुकान का आवंटन करने के बाद दुकान खोलने पर खेड़ा देवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष भूरसिंह व आसपास के रहवासियों ने रोष जताया। दुकान को बंद करवाने की मांग की। इस स्थान पर लोगों के निवास के साथ्ज्ञ ही खेड़ा देवी का मंदिर है। यहां से कुछ ही दूरी पर बालिका गुरुकुल शिक्षण संस्था एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय समेत कई धार्मिक संस्थाएं स्थित है। जिनके पास शराब की दुकान नहीं खोली जा सकती है। लोगों ने जिला कलक्टर, जिला आबकारी अधिकारी पाली, आबकारी आयुक्त उदयपुर को ज्ञापन देकर दुकान को हटवाने की मांग की है।

सेल्फ ी प्रतियोगिता से गौरेया को बचाने
की मुहिम
सुमेरपुर (निसं). पर्यावरण दल प्रेमी शिवगंज-सुमेरपुर की आेर से एक व्यक्ति एक पौधा मिशन व गौरेया आओ ना प्रोजेक्ट के तहत नई शुरुआत की गई हैद्ध। इसके तहत गौरेया को बचाने के लिए पंरिडा सेल्फी प्रतियोगिता शुरू की गई है। प्रोजेक्ट संचालन कर्ता ओमप्रकाश कु मावत ने बताया कि गौरेया की प्रजाति लुप्त होने के कगार पर है। इस कारण यह पहल की गई है। इसके तहत लोगों को घरों, दुकानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर गौरेया के चुंगा पानी के लिए पंरिडे लगाने की सेल्फ ी लेनी होगी। जिसे पर्यावरण दल के गु्रप में भेजना होगा। सर्वश्रेष्ठ गौरेया मित्र को अवार्ड दिया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि १२ अप्रेल है।