4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस कमरे में 24 घंटे तक खुली रहेगी निगाहें

कलक्टर ने चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
2 min read
Google source verification

पाली

image

Rajeev Dave

Oct 22, 2018

pali news, poltical

इस कमरे में 24 घंटे तक खुली रहेगी निगाहें

पाली. जिला निर्वाचन अधिकारी एवं सुधीर कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को चुनाव से जुड़े विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारियों की बैठक उनके कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी शर्मा ने कहा कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशानुसार सभी अधिकारी अपने-अपने प्रकोष्ठों की गतिविधियों का संचालन करें एवं नियमित रूप से अपने प्रकोष्ठ के कार्यों की समीक्षा करते रहें। उन्होंने कहा कि चुनाव नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यरत है। उसमें प्राप्त सूचनाओं का समय पर सम्प्रेषण किया जाए, साथ ही चुनाव आयोग द्वारा मांगी जाने वाली प्रतिदिन की रिपोर्ट समय पर प्रेषित की जाए। उन्होंने एमसीएमसी प्रकोष्ठ में पेड न्यूज व सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के भी प्रभारी अधिकारी को निर्देश दिए। स्वीप गतिविधियों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जिले में चुनाव से संबंधित गतिविधियों की जानकारी आम नागरिकों को कराने व वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों में जागृति पैदा की जाए।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी भागीरथ बिश्नोई ने चुनाव से संबंधित चल रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में एडीएम सीलिंग नाथूसिंह राठौड़, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिराम मीणा, यूआईटी सचिव इन्दाराम मेघवंशी, एनआईसी के अनिल पुरोहित, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक विनोद कुमार शर्मा, उपखण्ड अधिकारी महावीरसिंह राठौड़, जिला आयोजना अधिकारी रामदयाल राठौड़ समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

रिटर्निंग अधिकारी ने गठित किया एमसीएमसी प्रकोष्ठ

पाली. पाली में रिटर्निंग अधिकारी स्तर का एमसीएमसी प्रकोष्ठ का गठन किया गया। रिटर्निंग अधिकारी महावीरसिंह ने एमसीएमसी प्रकोष्ठ में बांगड़ उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रींसिपल गजेन्द्र दवे को प्रभारी व सह प्रभारी नगर नियोजक सुमन चौधरी को नियुक्त किया है। सोमवार को प्रभारी अधिकारी गजेन्द्र दवे ने एमसीएमसी प्रकोष्ठ का निरीक्षण कर स्टाफ नियुक्त करने, टेबल, टेलीफोन एवं टीवी कनेक्शन लगाने, सोशल मीडिया में चुनाव संबंधित गतिविधियों पर नजर रखने आदि के बारे में निर्देश दिए।

नए मतदाताओं का होगा सम्मान

पाली. भारतीय जनता पार्टी शहर सोमनाथ मण्डल की ओर से नए मतदाताओं का मंगलवार को गांधी नगर में शाम 6 बजे सम्मान किया जाएगा। यह जानकारी मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम चौहान ने दी।