वह चौकी के बाहर बैठ गई। वृद्धा ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उसके पुत्र को पुलिस पीटते हुए ले गई। चौकी के बाहर हैड कांस्टेबल उमराव ने वृद्धा को चौकी के मुख्य दरवाजे से जबरन हटाने का प्रयास किया औश्र उसे लात मार दी। इसका वीडियो वायरल हो गई। इधर, वृद्धा व ग्रामीणों का आरोप है कि आनंदपुर कालू पुलिस सीमेंट फैक्ट्री प्रबंधन के इशारों पर काम कर रही है, निर्दोष लोगों को जानबूझकर फंसाया जा रहा है। इससे ग्रामीणों मं आक्रोश है। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से तत्काल ऐसे पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की गुहार लगाई है।