जानकारी के अनुसार धरना स्थल के पास अचानक काले शीशे और बिना नंबर की 6-7 गाडिय़ों में बदमाश आए और हवाई फायर शुरू कर दिए। इस दौरान वहां प्रदर्शन कर लोगों, मण्डापुरा सरपंच, पचपदरा तहसीलदार इमरान खान, पुलिस-प्रशासन सहित अन्य अधिकारियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। अधिकारी व अन्य लोगों ने भागकर जान बचाई। इसके बाद बदमाश मौके से भाग गए। गुस्साए प्रर्दशनकारियों ने मौके पर खड़े बदमाशों के दो वाहनों में तोडफ़ोड़ कर आग के हवाले कर दिया।