4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व मुख्यमंत्री के फोटो लगे होने से अटके मकानों के पट्टे

पट्टे जारी नहीं होने से आमजन परेशान, मिल रहा सिर्फ आश्वासन
2 min read
Google source verification
pali news

पूर्व मुख्यमंत्री के फोटो लगे होने से अटके मकानों के पट्टे

पाली. बैंकों से ऋण लेकर पक्का आशियाना बनाने के लिए सैकड़ों शहरवासियों ने नगर परिषद में पट्टे के लिए फाइल लगा रखी है, लेकिन उनको पट्टे नहीं मिल रहे हैं। शहरवासी पट्टे लेने के लिए परिषद के चक्कर काट रहे हैं। उनको अब कहा जा रहा है कि आचार संहिता अभी खत्म हुई है जल्द ही उन्हें पट्टे जारी कर दिए जाएंगे। जबकि हकीकत यह है कि पूर्व मुख्यमंत्री के फोटो लगे पट्टे प्रिंट करवाए गए थे। जिनको विरोध के बाद बांटा नहीं गया था। अब राज्य में सरकार बदल गई है। ऐसे में नगर परिषद फिर से उन पट्टों को प्रिंट करवाने की कार्रवाई में जुटी है।

कई फाइल लम्बित
नगर परिषद की ओर से चार सौ से अधिक फाइलें के पटï्टे जारी होने है, लेकिन आयुक्त बदलने के बाद इन पर हस्ताक्षर करने का क्रम थम सा गया और बाद में आचार संहिता लग गई। अब फिर से शहरवासियों में उम्मीद जगी है कि उन्हें जल्द पट्टे मिलेंगे।

आठ माह पहले जमा करवाई फाइल गुम
भूखण्ड का पट्टा बनवाने के लिए करीब आठ माह पहले नगर परिषद में फाइल जमा करवाई। कई चक्कर लगाए, हर बार आश्वासन मिला कि फाइल प्रोसेसिंग में है। अब कह रहे हैं कि फाइल गुम हो गई नई लगवाओ।
जगदीश मेघवाल, सोसायटी नगर

रुपए उधार लेकर जमा करवाए थे
मैंने मकान का पट्टा बनवाने के लिए १३ जुलाई २०१८ को उधार लेकर नगर परिषद में ६३ हजार ८९७ रुपए जमा करवाए थे, लेकिन अभी तक पट्टा जारी नहीं हुआ। परिषद के चक्कर काट परेशान हो गया हूं। कोई सुनवाई नहीं हो रही।
शेषाराम रेगर, सोसायटी नगर

मौका देखने का समय तक नहीं मिला
मुझे नगर परिषद में पांच माह से अधिक समय हो गया फाइल जमा करवाए हुए। अभी तक नगर परिषद के जेइएन को मौका देखने का समय तक नहीं मिला है। पट्ट कब बनेगा यह सोच-सोच कर ही परेशान हूं।
मोहनलाल मेघवाल, विकास नगर

आचार संहिता हटी है अब जारी करेंगे
आचार संहिता के कारण पट्टे जारी करने का काम अटका हुआ था। अब पट्टे जारी करने का कार्य गति पकड़ेगा।
भंवराराम पटेल, कार्यवाहक आयुक्त नगर परिषद, पाली