5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाली
पाली से गुजरात जा रही अवैध शराब की खेप, भीनमाल पुलिस ने दबोचा, दो वाहनों के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
Play video

पाली से गुजरात जा रही अवैध शराब की खेप, भीनमाल पुलिस ने दबोचा, दो वाहनों के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

-जालोर जिले की भीनमान पुलिस ने अलसुबह की कार्रवाई
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Jul 20, 2019

पाली/भीनमाल। पाली से गुजरात जा रही अवैध शराब की खेप को जालोर जिले [ Jalore district ] की भीनमाल पुलिस [ Bhanmal police ] ने कार्रवाई करते हुए दो वाहनों में भरी अवैध शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार [ Liquor smuggler arrested ] किया है। वाहनों में 230 अवैध देशी शराब [ Illegal country liquor ] की पेटियां भरी हुई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार अलसुबह भीनमाल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की दो वाहनों में पाली से गुजरात [ Pali to Gujarat ] की ओर अवैध शराब [ illegal liquor transport ] ले जा रही है। इसको लेकर पुलिस ने भीनमाल के एलएमबी तिराहे पर नाकाबंदी की।

इसके दौरान वहां से गुजरते दो वाहनों को रोका गया। जिसमें अवैध देशी शराब की 230 पेटियां भरी हुई थी। पुलिस ने चार तस्करों को भी दबोचा है। भीनमाल पुलिस ने दोनों वाहनों व शराब की पेटियों को जब्त कर आरोपियों से पूछताछ कर रही है।