
इन वाहनों में मरीज बैठे तो हो जाती है तबीयत खराब
मारवाड़ जंक्शन. कस्बे के राजकीय स्वास्थ केन्द्र में मरीजों, घायलों एवं प्रसूताओं के आवागमन के लिए 108 तथा 104 पिछले तीन दिन से नाकारा खड़ी है। कंपनी ने दोनों वाहनों को कागजों में ऑन रोड बता रखा है, जबकि मरीजों को देर शाम आवश्यकता पडऩे पर वाहन उपलब्ध नहीं हो पा रहे। वार्डपंच लक्ष्मणदास सावंलानी की शिकायत पर ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनएस यादव ने डीपीएम को शिकायत दर्ज करवाने के बाद दोपहर बाद जिला प्रोग्राम मैनेजर भवानी सिंह ने चिकित्सालय पहुंच कर सीएचसी इंचार्ज डॉ. धीरेन्द्र सक्सेना तथा वाहनो की मेटेनेंस कंपनी के ऑडिटर दुष्यन्त की मौजूदगी में दोनों वाहनों का निरीक्षण किया। 104 वाहन बदरंग हो चुकी है। वाहन का सायरन, सर्च लाइट, हेड लाइट, हार्न सभी बंद पड़े हैं। टायरों की स्थिति भी खराब है। चालक सीट उधड़ गई है। वाहन में एसी खराब पड़ा है। रास्ते में वाहन खराब हो जाए तो टूल भी नहीं है। 108 में ईएमटी का एप्रिन तक नहीं है। ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं है। सक्शन पम्प, प्लसओकसी मीटर, स्टेथोस्कोप, बीपी यंत्र तक खराब पड़े हैं। एसी बंद है, वाहन की लोगबुक तथा रेकर्ड तक नहीं है। उन्होंने मेंटेनेंस कंपनी के ऑडिटर दुष्यन्त को फटकार लगाई और वाहन को ऑफ रोड बताने के निर्देश दिए। मारवाड़ में तीन-तीन वाहन होने पर भी मरीजों को सुविधा नहीं मिल रही। दोनों वाहन चालकों का कहना है कि कम्पनी के खिलाफ कुछ भी बोलने पर तबादला कर दिया जाता है। पायलट तथा ईसएमटी के डयूटी डे के मुताबित उचित भुगतान नहीं करने का मामला पहले भी सामने आ चुका है।
धरने की चेतावनी
महिला जनप्रतिनिधि तथा कांग्रेस जिला सेवादल मुख्य संगठक सलमा पठान ने भी नाराजगी व्यक्त की और नए वाहन उपलब्ध करवाने की मांग की एवं नए वाहन नहीं देने पर चिकित्सालय के समक्ष महिलाओं के साथ धरना देने की चेतावनी दी।
वाहन करवाए ऑफ रोड
डीपीएम भवानी सिंह ने बताया कि उन्होंने दोनों वाहनों को आफ रोड करवा दिए है। पाली पहुंच कर सुबह कंपनी के स्टेट हेड को दोनो वाहनों की रिपोर्ट बनाकर कंडम घोषित करने के लिए मेल करेंगे। नए वाहन उपलब्ध कराने को कहा जाएगा।
Updated on:
07 Feb 2019 08:18 pm
Published on:
07 Feb 2019 08:18 pm
