5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव से पहले अभेद्य सुरक्षा, पांच नाकों पर रात में नाकाबंदी

- चुनाव तक रोज रात 11 से सुबह 6 बजे तक नाकाबंदी - हर वाहन की हो रही तलाशी व जांच
2 min read
Google source verification
Inaccessible security before elections, blockade at five naka

चुनाव से पहले अभेद्य सुरक्षा, पांच नाकों पर रात में नाकाबंदी

पाली। विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस चेत गई है। पुलिस ने आपराधिक घटनाओं व वारदातों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शहर में विशेष नाकाबंदी शुरू कर दी है। इसके लिए शहर में पांच मुख्य नाके बनाए गए हैं, जहां रात 11 से सुबह छह बजे तक छह जवान रोजाना नाकाबंदी करेंगे। नाकाबंदी के दौरान हर वाहन की तलाशी, जांच व उसकी जानकारी ली जाएगी।
चुनाव से पहले अवैध शराब, काला धन, अन्य वारदातें बढ़ जाती है। इन पर काबू करने के लिए पुलिस ने शहर में प्रवेश करने वाले पांच प्रमुख मार्गों पर यह नाकाबंदी करना शुरू कर दिया है। इसके तहत हर नाके पर छह जवान नाकाबंदी करेंगे। नाके से गुजरने वाले वाहन के कागजात, तलाशी ली जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वाहन के नम्बर व कागजात की जानकारी रजिस्टर में अंकित की जाएगी।

स्थाई वारंटियों की धरपकड़ शुरू
पुलिस ने चुनाव से पहले स्थाई वारंटियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। इसके तहत सभी थानाधिकारियों को स्थाई वारंटी को पकडऩे के निर्देश दिए गए हैं। आचार संहिता लगने से बाद लाइसेंसशुदा हथियार जमा करवाए जाएंगे। रात में संदिग्ध वाहनों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। होटलों व ढाबों की भी तलाशी ली जाएगी।
चुनाव को लेकर सतर्कता
चुनाव को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। शहर के पांच प्रमुख नाकों पर रात में नाकाबंदी की जा रही है। स्थाई वारंटी पकड़े जा रहे हैं। एसएचओ को चुनाव पूर्व की सुरक्षा तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं।
- राहुल प्रकाश, एसपी, पाली
यह है प्रमुख नाके
- पणिहारी चौराहा
- पत्रिका कार्यालय के पास
तुलसी सर्कल
- ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा
- हाउसिंग बोर्ड पुलिस चौकी के पास
- सरदार समंद रोड प्रताप सर्कल

युवक ने शराब के नशे में खुद को मारी गोली
पाली। नाना थाना क्षेत्र के आदिवासी बाहुल कांकराड़ी ग्राम पंचायत के सोनारिया फली बस्ती में मंगलवार दोपहर को एक युवक ने शराब के नशे में खुद को गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव बेड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। बुधवार को उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
पुलिस के अनुसार कांकराड़ी ग्राम पंचायत के सोनारिया फली बस्ती में रहने वाला 26 वर्षीय नेकाराम पुत्र तोगाराम गरासिया मंगलवार सुबह घर के पास बनी झोपड़ी में शराब पी रहा था। घर वालों से उसे टोका तो उसने अपनी लाइसेंसशुदा बंदूक से खुद के सिर पर गोली मार दी। बंदूक के फायर की आवाज सुनकर परिजन वहां पहुंचे तो वह खून से लथपथ मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।