
फूड प्वाइजनिंग से मासूम भाई-बहन की मौत
जैतारण (पाली)
आनंदपुर कालू थाना क्षेत्र के बलाड़ा में फूड पॉइजनिंग ( Food poisoning ) के चलते दो सगे-बहन भाई की मौत हो गई। जबकि, दो जनों का अजमेर के चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।
पुलिस के अनुसार बलाड़ा निवासी महेन्द्र कुमार गुर्जर के दो बच्चे कमलेश (9) व कोमल (6) 27 अप्रेल को अपने चाचा राजूराम पुत्र बचनाराम गुर्जर के घर गए थे। वहां चाचा-चाची के साथ दोनों ने खाना खाया। भोजन करने के बाद पूरे परिवार की तबीयत बिगड़ गई। इस पर राजूराम के साथ ही उनकी पत्नी मंजू व दोनों मासूमों को अजमेर के अस्पताल ले जाया गया। जहां, मासूम कमलेश की मौत हो गई। जबकि, अजमेर में उपचाररत कोमल का भी दम टूट गया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए। बलाड़ा गांव लाने के बाद मृतका के मामा की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है।
इधर, मृतका के काका राजूराम व उनकी पत्नि मंजू का अजमेर में इलाज चल रहा है। पुलिस का मानना है कि भोजन में किसी जीव जंतु के गिर जाने से भोजन जहरीला हो गया होगा। संभवतया इसी कारण दोनेां की मौत हो गई।
Updated on:
29 Apr 2019 01:04 am
Published on:
29 Apr 2019 01:04 am
