5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मूंग बिक्री में फर्जीवाड़ा कैसे हो रहा जानिए

- किसानों का माल नहीं खरीदा जा रहा, दलालों की मिलीभगत - समर्थन मूल्य पर मूंग बिक्री में फर्जीवाड़ा, अब होगी जांच
2 min read
Google source verification
Know how to become fake in the sale of mung bean

मूंग बिक्री में फर्जीवाड़ा कैसे हो रहा जानिए


रायपुर मारवाड़। समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीद में फर्जीवाड़ा होना सामने आया है। इसमें कुछ दलालों के शामिल होने व किसानों को खरीद से दूर रखने के आरोप लग रहे हैं। इसकी शिकायत जिला कलक्टर सुधीर कुमार शर्मा से की गई है। इस पर कलक्टर ने जांच के आदेश दिए है। इधर, मंडी में वाहनों की कतारें लग रही है।
कृषि मंडी में समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीद की जा रही है। किसानों ने आरोप लगाया है कि दलालों ने दूसरे राज्य से सस्ती दर पर मूंग खरीद कर यहां गोदाम भर लिए है। अब ये दलाल फर्जी गिरदावरी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। वे उन किसानों के नाम से गिरदावरी बना रहे हैं, जिन किसानों ने मूंग बोई ही नहीं थी। दलालों द्वारा समर्थन मूल्य पर फर्जी तरीके से मूंग बेचने के लिए किसानों के नाम से ई मित्र पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। इसमें मोबाइल नम्बर दलाल अपने स्वंय के दे रहे है। मोबाइल पर खरीद का मैसेज प्राप्त होते ही दलाल अपने गोदाम से माल बाहर निकाल उसे समर्थन मूल्य पर बेच रहे हैं।

एक ही नम्बर से हुआ संदेह
किसानों की इस शिकायत पर जिला प्रशासन ने जांच शुरू की। इसमें सामने आया कि अधिकांश किसानों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में एक ही व्यक्ति के मोबाइल नम्बर दिए जा रहे है।
किसान परेशान, लगा जाम
जिला प्रशासन के पास शिकायत पहुंचने के बाद चार दिन तक मूंग की खरीद बंद रही। इसके बाद शुक्रवार को खरीद शुरू करने की जानकारी मिली तो करीब 300 किसान ट्रैक्टरों में मूंग लेकर मंडी पहुंच गए। यहां टोकन दिया गया। बारी के इंतजार में मंडी के बाहर जाम लग गया। पुलिस यातायात सुचारू करवाया। देर शाम तक करीब डेढ़ सौ किसान अपनी बारी के इंतजार में ट्रैक्टर ट्रोली में ही बैठे नजर आए।
जांच कराएंगे
मूंग खरीद को लेकर गड़बड़ी की शिकायत मिली है। मामले की जांच करवा रहे हैं। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सुधीर शर्मा, जिला कलक्टर, पाली