scriptरात में क्या हुआ महिला के साथ जानिए | Know What Happens at Night With Women | Patrika News

रात में क्या हुआ महिला के साथ जानिए

locationपालीPublished: Sep 06, 2018 01:42:30 pm

Submitted by:

rajendra denok

– जातरुओं की भीड़ में घुसे लुटेरे व तस्कर, घर में सो रही वृद्धा पर हमला कर जेवरात लूटे – जातरुओं की आड़ में वारदात का संदेह – जांच में जुटी पुलिस

Know What Happens at Night With Women

रात में क्या हुआम महिला के साथ जानिए

पाली। रामदेवरा जातरुओं की आड़ में लुटेरे व तस्कर भी वारदातें करने लग गए हैं। सदर थाना क्षेत्र के मंडिया गांव में मंगलवार देर रात लुटेरों ने एक वृद्धा पर हमला कर उसके गले में पहनी सोने की कंठी व कान के टोपस लूट लिए। लुटेरों का सुराग नहीं लगा है। पुलिस को संदेह है कि जातरुओं की आड़ में लुटेरे वारदात को अंजाम दे सकते हैं।

पुलिस के अनुसार मंडिया गांव निवासी मोरी देवी पत्नी चैनाराम घांची अपने परिवार सहित घर में सो रही थी। देर रात करीब एक बजे दो जने घर में घुसे और मोरी देवी के आभूषण काट दिए। वह चिल्लाई तो लुटेरे भाग गए। इस दौरान वृद्धा पर हमला भी किया। ग्रामीणों ने आस-पास तलाश भी की, लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लगा। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कई स्थानों पर नाकाबंदी भी करवाई। लेकिन सुराग नहीं लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अब रखेगी नजर
पुलिस को जानकारी मिली है कि जातरुओं का चोला लुटेरों व तस्करों ने पहन लिया है। वाहन के आगे बाबा का झण्डा लगाकर मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है। वहीं वृद्ध जनों को लूट का शिकार बनाया जा रहा है। हाल ही है जैतारण क्षेत्र के कुशालपुरा, निम्बेड़ा, आनंदपुर कालू, नाडोल के जीवंद कलां सहित कई जगहों पर वृद्धजनों के साथ लूट की वारदातें हुई। पुलिस को संदेह है कि जातरुओं के वेश में लुटेरे अंजाम दे रहे हैं। अब पुलिस संदिग्धों पर नजर रख रही है।
दिन दहाड़े चोरों ने मकान में किया हाथ साफ
निमाज। क्षेत्र के खिनावडी गांव के एक बेरे पर मंगलवार को चोरों ने दिनदहाड़े मकान का ताला तोडकऱ हजारों रुपए के जेवरात चुरा कर ले गए। चोरों का सुराग नहीं लगा है।
पुलिस के अनुसार खिनावड़ी गांव के बेरे निम्बडिय़ा पर श्यामलाल कुमावत अपने परिवार के साथ रहता हैं। वह खेत मे काम करने गया हुआ था। जब वह वापस घर लौटा तो दोनों मकान के ताले टूटे हुए थे। कमरों व बक्शों के भी ताले टूटे हुए थे। मकान चोर सोना-चांदी के आभूषण ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उल्लेखनीय है कि 18 जून को भी खिनावड़ी के ही एक बेरे पर चोरों ने दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़ लाखो के आभूषण व नकदी चुरा ले गए थे।

11 दिनों में चौथी वारदात
जैतारण थाना क्षेत्र में बीते 11 दिनों में तीन बड़ी चोरी की वारदातों से क्षेत्र में भय का माहौल हैं। बांझाकुड़ी में दिन दहाड़े वृद्धा के गले मे पहनी कंठी लूट ले गए। 31 अगस्त को गोपाल सोनी की दुकान के ताले तोड़ चोर लाखों के जेवरात व मंगलवार को रोटरी चिकित्सालय के सामने मकान का ताला तोड़ नकदी और जेवरात चुरा ले गए। अब यह वारदात हो गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो