4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जमीन विवाद : भाई के परिवार पर हमला, महिला की मौत

www.patrika.com/Rajasthan-News
2 min read
Google source verification

जैतारण (पाली). आनंदपुर कालू थाना क्षेत्र बलूंदा गांव में चचेरे भाइयों ने जमीन विवाद को लेकर दूसरे भाई के परिवार पर हमला बोल दिया। हमलावर कूट व तलवारें लेकर ट्रैक्टर में आए। हमले में महिला की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के नौ जने घायल हो गए। इनमें दो की हालत अब भी गंभीर है। सभी घायलों का उपचार जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जैतारण पुलिस उप अधीक्षक विरेन्द्र सिंह के अनुसार बलूंदा निवासी लादूराम, बहादूर राम व पारसराम बावरी की सामलाती जमीन घोड़ावड़ सरहद में है।

जमीन के बंटवारे को लेकर भाइयों में विवाद है। रविवार को लादूराम, बहादूर राम व हीराराम का परिवार बलूंदा गांव के इंद्रा कॉलोनी में अपने घर पर बैठा था। इस दौरान पारसराम, भगवानराम के परिवार को लोग ट्रैक्टर में भरकर आए। उनके हाथों में तलवारें, धारदार हथियार, लाठियां व कूट थी। उन्होंने हीराराम के परिवार पर हमला बोल दिया। वे संभलते तब तक धारदार हथियार से हमला जारी रखा। हमले में बलूंदा निवासी गंीता (४०) पत्नी हीराराम बावरी, हीराराम, उसका पुत्र नौरत, बहादूर राम पुत्र चिमनाराम, सुरेश पुत्र हीराराम, सेठू पुत्र हीराराम, कोयली पत्नी बहादूरराम, दिनेश पुत्र बहादूरराम, श्यामलाल पुत्र भगवानराम व लुम्बाराम घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान गीता देवी का दम टूट गया। देर रात तक जोधपुर के अस्पताल में पुलिस कार्रवाई जारी थी। कोयली देवी व हीराराम की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


करंट से किसान की मौत
बाबरा. रास थाना क्षेत्र के चैनपुरा सरहद स्थित एक कुएं पर शनिवार रात ट्यूबवेल की मोटर चालू करते समय करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव रास के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्थित मोर्चरी में रखवाया। इसके बाद रविवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा। रास थानाप्रभारी राजेश कुमार मीणा ने बताया कि चैनपुरा सरहद में रामदेवसिंह रावत (४०) पुत्र मानसिंह खेत में फसल की सिंचाई के लिए ट्यूबवेल चालू कर रहा था। इसी दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई आम्बासिंह रावत की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की।


डम्पर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
सोजत (निप्र). थाना क्षेत्र के अटबड़ा गांव के पास एक बाइक सवार को डम्पर ने चपेट में ले लिया। इससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह अटबड़ा गांव पास सोजत से बिलाड़ा की ओर जा रहे डम्पर चालक ने आगे चल रहे बाइक चालक रून्दिया निवासी अर्जुनराम मेघवाल (२५) पुत्र वीरमराम को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुची तब तक चालक वाहन छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने डम्पर जप्त किया। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा।