6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर स्वच्छ के साथ ही स्वस्थ भी हो का संदेश देने 1500 लोगों ने लगाई चार किलोमीटर की मैराथन दौड़….

-चार किलोमीटर की मैराथन का हिस्सा बने 1500 शहरवासी - राजस्थान पत्रिका व रोट्रेक्ट क्लब ऑफ इग्नाइट के संयुक्त तत्वावधान में दौड़ा पूरा शहर
2 min read
Google source verification
marathon

शहर स्वच्छ के साथ ही स्वस्थ भी हो का संदेश देने 1500 लोगों ने लगाई चार किलोमीटर की मैराथन दौड़....

पाली. पाली शहर स्वच्छ तो हो ही, स्वस्थ भी बनें, ये संदेश देने मंगलवार को राजस्थान पत्रिका व रोट्रेक्ट क्लब ऑफ इग्नाइट के साथ शहर के 1500 लोगों ने चार किलोमीटर की दौड़ लगाई। मैराथन में शामिल धावक जिस मार्ग से गुजरे। एक बार पूरा शहर भी रुककर उनके उद्देश्य को जानने लगा।

मैराथन का साक्षी बनने के लिए शहर के सैकड़ों लोग सुबह 6 बजे लाखोटिया उद्यान में एकत्रित हुए। यहां अतिथि के रूप में मौजूद केंद्रीय राज्य मंत्री पीपी चौधरी, विधायक ज्ञानचंद पारख व नगर परिषद सभापति महेंद्र बोहरा ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। इस मैराथन में शामिल कई युवाओं ने लगभग 30 मिनट में लाखोटिया उद्यान से डिस्ट्रिक्ट क्लब पहुंचकर अपना टास्क पूरा कर दिया। इसके बाद डिस्ट्रिक्ट क्लब में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां अलग-अलग वर्ग के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान विकल्प मेहता ने भी अपनी प्रस्तुति देकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर भैरचंद गोगड, मांगीलाल गांधी, प्रवीण कोठारी, दिनेश मेहता, विनिता गहलोत, नवीनेश रामावत, मेघराज संकलेचा मौजूद थे।

डेढ़ हजार लोगों ने करवाया रजिस्ट्रेशन

इस मैराथन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए डेढ़ हजार लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया। सभी प्रतिभागियों को उनका रजिस्ट्रेशन नम्बर दिया गया। इस मैराथन में पुलिस जवान, जिले के खिलाड़ी, स्कूल विद्यार्थी, लाखोटिया स्वच्छता श्रमवीर सहित कई लोगों ने भाग लिया।

हर उम्र के लोगों में नजर आया उत्साह

मैराथन में भाग लेने वाले हर उम्र के लोगों में उत्साह नजर आया। इस मैराथन के लिए महिला व पुरुष वर्ग की दो श्रेणी बनाई गई थी। इसमें पहली श्रेणी 15 वर्ष व दूसरी श्रेणी में 21 वर्ष तक के प्रतिभागियों को शामिल किया गया था। इस मैराथन में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले 12 विजेताओं को सम्मानित किया गया।

लाखोटिया श्रमवीरों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

मैराथन में राजस्थान पत्रिका के अमृतं जलम् अभियान से जुड़े श्रमवीरों ने भी भाग लिया। इस दौरान स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर जगदीश माली व पिंटू आहूजा ने पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया। वहीं अमृतं जलम् अभियान से जुड़े पार्षद किशोर सोमनानी, बाबूलाल बोराणा, मंयक भाटी, दिनेश माली, दिलीप बंजारा, राजेश तेली, आदित्य गहलोत, राहुल मेहता, जगदीश मीणा मौजूद थे।