5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : किसानों के लिए वरदान साबित होगा जवाई बांध

-पाली जिले के सुमेरपुर विधायक व किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों का हुआ स्वागत
less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Mar 17, 2020

VIDEO : किसानों के लिए वरदान साबित होगा जवाई बांध

VIDEO : किसानों के लिए वरदान साबित होगा जवाई बांध

पाली/पावा। जिले के सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जो 100 करोड़ रुपए की जवाई बांध-सेई की सुरंग चौड़ी करने के लिए स्वीकृति दी है ये किसानों के लिए वरदान साबित होगी। वे मंगलवार को पावा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के समीप एक निजी भवन में आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहे थे।

विधायक कुमावत ने कहा कि सुमेरपुर के लिए जनता ने जो जिम्मेदारी दी है, उस जिम्मेदारी पर खरे उतरने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष जयेन्द्रसिंह गलथनी ने कहा कि लंबे समय से किसानों ने जो जवाई पुर्नारण की मांग उठाई है। उस मांग को विधायक कुमावत ने भी पैरवी की। उसका नतीजा अब मिला है। इस मौके पर किसान नेता हनुमान भाटी ने कहा कि जवाई बांध से सुमेरपुर क्षेत्र हमेशा हरा-भरा रहता है। इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष कल्याणसिंह खिवांदी ने भी संबोधित किया। समारोह में विधायक एवं संघर्ष समिति के पदाधिकारियों को 51 किलो का हार पहनाकर स्वागत किया गया। संचालन पेंशनर समति के अध्यक्ष भेरूसिंह नोवी ने किया।

इस मौके पर तखतगढ़ के पूर्व पालिकाध्यक्ष व महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अंबादेवी रावल, महासचिव नरपतसिंह, हितेन्द्र कुमार, भाजपा सांडेराव मंडल के अध्यक्ष महिपालसिंह, चेलाराम तातगढ़, अमरसिंह हिंगोला, धणा सरपंच पेमाराम सीरवी, दुजाना के पूर्व सरपंच दौलतसिंह, पार्षद पूनमसिंह परमार, धनसिंह, मानाराम घांची, भवंरसिंह दुजाना, अनिलपुरी गोस्वामी, दिलीप सुथार, ईन्दसिंह सोंलकी, अचलाराम मीणा, ईन्दाराम चौधरी, गोपालसिंह राजपुरोहित, सूरजपालसिंह राजपुरोहित, रामाराम मेघवाल, तेजाराम, हमीरदान चारण, जालमसिंह जोधा सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।