
मोदी करेंगे पाली की 19 महिलाओं का सम्मान
रायपुर मारवाड़। स्वच्छता के क्षेत्र में पाली भी पीछे नहीं है। यहां के गांवों व शहरों को स्वच्छ रखने के साथ लोग भी जागरूक हुए है। लोगों को जागरूक करने और अन्य कार्यों में श्रेष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं का मंगलवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वच्छ शक्ति कार्यक्रम मे तहत सम्मान करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए देश के सभी जिलों से 15 हजार महिलाओं का चयन किया गया है।
इन महिलाओं में पाली जिले की 19 महिलाएं भी शामिल है। इस कार्यक्रम को हरियाणा में करने का कारण यह है कि देश के सभी राज्यों में किए सर्वे के तहत हरियाणा स्वच्छता में पहले पायदान पर रहा है। अब वहां कार्यक्रम कर अन्य राज्यों का भी प्रोत्साहित किया जाएगा।
पिछले वर्ष यह कार्यक्रम गुजरात में आयोजित किया गया था।
10 हजार महिलाएं हरियाणा से
इस स्वच्छ शक्ति कार्यक्रम में देश की 15 हजार महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। इनमें से 10 हजार महिलाएं तो केवल हरियाणा राज्य से ही है। जबकि शेष 5 हजार महिलाएं देश के अन्य राज्यों की है। इनमें पाली जिले की 19 महिलाओं का चयन हुआ है।
पहले करेंगे सम्मान फिर सिखाएंगे गुर
सम्मान समारोह में पहले महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। इसके बाद महिलाओं को कुरु क्षेत्र का भ्रमण करवाया जएगा।
उनको क्षेत्र की जानकारी दी जाएगी। महिलाओं को स्वच्छता के क्षेत्र में अधिक बेहतर कार्य करने के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही आत्म रक्षा के गुर भी सिखाए जाएंगे।
सम्मेलन में इनका होगा सम्मान
पाली जिले की सेंदड़ा निवासी शीतल प्रजापत, सरोजनी, हिरू, रेखा, भगवती ,सुमित्रा, प्रकाश कंवर, प्रीतम कंवर, मधु सहित 19 महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। ये महिलाएं कुरुक्षेत्र पहुंच चुकी है। शीतल स्वयंसेवी संस्था की अंतरराष्ट्रीय सदस्य है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में उन महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है, जिन्होंने विविध संगठनों के साथ जुडकऱ स्वच्छता के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य किया है।
Updated on:
12 Feb 2019 11:25 am
Published on:
12 Feb 2019 11:25 am
