
भतीजे ने कूट से की ताई की हत्या
सोमेसर (पाली)
गुड़ा एंदला थाने के बूसी गांव में रविवार को दिनदहाड़े एक भतीजे ने कूट के वार से अपनी ताई की हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव अस्पताल में रखवाया तथा आरोपी को पकड़ा।
पुलिस के अनुसार बूसी गांव निवासी लक्ष्मीदेवी (55) पत्नी खुमाराम घांची हमेशा की तरह गांव के निकट अपने खेत में काम कर रही थी। इस दौरान उनके देवर का बेटा नरेश खेत में आया किसी बात को लेकर उनमें विवाद हो गया। गुस्से में नरेश ने कूट से लक्ष्मीदेवी पर वार किया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े हत्या की वारदात की खबर सून गांव में दशहत फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। बताया जा रहा है कि रंजिश के चलते आरोपी ने अपनी ताई की हत्या की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आला दर्ज के तस्कर, जमानत पर रिहा होते ही फिर से करने लग जाते तस्करी
तीन आरोपी छह दिन के रिमांड पर, अन्य तीन को भेजा जेल
पाली . 201 किलो अवैध डोडा-पोस्त के साथ गिरफ्तार छह तस्करों को कोतवाली पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से तीन आरोपियों को छह दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया। जबकि, तीन को जेल भेजा गया। रिमांड पर चल रहे आरोपियों से पूछताछ जारी है। ये शातिर है जो जेल से छूटते ही फिर से तस्करी के कामों में लिप्त हो जाते हैं। पुलिस अब इनसे अब तक की गई डोडा-पोस्त की सप्लाई के बारे में पूछताछ में जुटी हुई है।
जांच कर रहे कोतवाल गंगाराम खावा ने बताया कि आरोपी जालोर जिले के लियादरा (झाब) हाल जोधपुर के हाउसिंग बोर्ड (कुड़ी भगतासनी) निवासी शैतानराम (४०) पुत्र प्रहलादराम विश्नोई, जोधपुर के जाजीवाल धोरा (बनाड) निवासी रामनिवास (३५) पुत्र जीयाराम विश्नोई व मध्यप्रदेश के मंदसौर क्षेत्र के चांगली (नई आबादी) निवासी हीरासिंह उर्फ राजवीरसिंह (२५) पुत्र भैरूसिंह राजपूत को न्यायालय ने छह दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा तथा आरोपी जोधपुर के जाजीवाल धोरा (बनाड) निवासी रामकरण (१९) पुत्र बीरबलराम विश्नोई, मध्यप्रदेश के मंदसौर क्षेत्र के चांगली (नई आबादी) निवासी जितेन्द्र भाट (१९) पुत्र गंगाराम राव व मध्यप्रदेश के मंदसौर क्षेत्र के चांगली (नई आबादी) निवासी किशोरसिंह (२२) पुत्र नंदसिंह राजपूत को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया।
ज्ञात रहे कि सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार शाम को सोनाई मांझी गांव में नाकाबंदी कर इन छह आरोपियों को २०१ किलो अवैध डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया था तथा इनके कब्जे से ८० हजार व २ वाहन भी जब्त किए थे। आरोपियों ने बताया था कि डोडा-पोस्त की सप्लाई लूणी क्षेत्र के रोहिचा कलां गांव में अशोक विश्नोई को देने जा रहे थे।
Published on:
23 Dec 2018 05:01 pm
