
नबी की आमद मरहबा, आका की आमद मरहबा
पाली। मुस्लिम धर्म के पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी बुधवार को शहर सहित जिले में धूमधाम से मनाया गया। शहर में गाजे-बाजे, डीजे के साथ जुलूस निकाला गया। जिसमें मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। जुलूस में मुस्लिम समुदाय के लोग तान शरीफ व दुरुद शरीफ पढ़ते हुए चले। जुलूस का जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया गया। जुलूस में शामिल लोगों की जगह-जगह शर्बत आदि पिलाकर सामाजिक संगठनों ने मनुहार की। जुलूस सुबह नाडी मोहल्ला मिलाद चौक से रवाना हुआ। जो केरिया दरवाजा, बादशाह का झंडा, गजानन्द मार्ग, जंगीवाड़ा, नवलखा रोड, प्यारा चौक, रूई कटला, उदयपुरिया बाजार, सर्राफा बाजार, बादशाह का झंडा होते हुए वापस नाडी मोहल्ला पहुंच सम्पन्न हुआ। जुलूस रवाना होने से पहले नाडी मोहल्ला में तकरीर कार्यक्रम हुआ। जिसमें मौलाना डॉ. गोस मोहम्मद ने मोहम्मद साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए गए मार्ग पर चलने की सीख दी। सद्भाव व अमन-चैन का पैगाम दिया। जुलूस की व्यवस्थाओं को लेकर कमेटी के सैकेट्री नियामत पठान, नायब सदर मोहम्मद यूसुफ सहारा, नजमुद्दीन गौरी, मोहसीन खत्री, हाजी अहमद भाटी, हाजी अलीम गौरी, सईद अंसारी, पार्षद अनवर भाटी, आमीन अली रंगरेज, सैय्यद रमजान, जाहिद गौरी, इंसाफ सोलंकी, साबीर जोया सहित कई जने जुटे रहे।
आकर्षक सजावट करने पर किया सम्मान
ईद मिलादुन्नबी पर शहर के मुस्लिम मोहल्लों में आकर्षक सजावट की गई आकर्षक झांकी सजाने वाले इन्दिरा कॉलोनी निवासी मोहम्मद आरीफ प्रथम, आशापुरा नगर निवासी मोहम्मद अदनान द्वितीय व इन्दिरा कॉलोनी निवासी अफजल अंसारी तृतीय रहे। जिनको अंजुमन सीरतुन्नबी के सदर मोहम्मद रफीक गौरी ने पारितोषिक देकर सम्मानित किया। इसी तरह मोहल्ला सजावट ने प्रथम रहे प्यारा चौक निवासी मोहिनुद्दीन, द्वितीय खैरादियों की गली प्यारा चौक निवासी मोहम्मद जावेद व तृतीय जंगीवाड़ा निवासी मोहम्मद शहजाद को भी पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। इसी तरह घर सजावट में जुम्मा मस्जिद रोड प्यारा चौक निवासी अबरार अहमद ने प्रथम व नवलखा रोड निवासी मोहम्मद इब्राहिम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। संचालन मौलाना दानिश काफिल व मोहम्मद आमीन गौरी ने किया।
Published on:
22 Nov 2018 12:25 pm
