4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानिए आखिर क्यों नगर परिषद ने 15 दिनों में एक ही सडक़ पर करवाया २ बार पेचवर्क

पिछले लम्बे समय से खस्ताहाल पड़ी हैं शहर की सडक़ें
2 min read
Google source verification
pali news

जानिए आखिर क्यों नगर परिषद ने 15 दिनों में एक ही सडक़ पर करवाया २ बार पेचवर्क

पाली . शहर की प्रमुख सडक़ें पिछले काफी समय से खस्ताहाल है। लेकिन, आमजन की पीड़ा जिम्मेदारों के कानों तक नही पहुंच रही थी। अब पाली की धरा पर बड़े नेताओं के आगमन की आहट मात्र से जिम्मेदार ऐसे सक्रिय हुए कि पिछले १५ दिनों में प्रमुख सडक़ों का दूसरी बार पेचवर्क करवाया जा रहा है। हालांकि, नगर परिषद इसे रूटीन कार्य बता रही है लेकिन,हकीकत यह है कि 16 सितम्बर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पाली आने का कार्यक्रम है। उनकी गाड़ी शहर की खस्ताहाल सडक़ों पर हिचकोले न खाए। इसलिए नगर परिषद प्रमुख सडक़ों पर पेचवर्क करवाने में जुटी है। इससे पहले 29 अगस्त को पाली आई राज्य की मुख्यमंत्री के स्वागत में भी रातों रात सडक़ों का पेचवर्क करवाया गया था। 15 दिन में दो बाद सडक़ों का पेचवर्क नगर परिषद द्वारा करवाना शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
ये तो रूटीन कार्य है
सडक़ों पर पेचवर्क रूटीन कार्य है। शहर के नया गांव रोड, जोधपुर रोड पर पेचवर्क का कार्य करवाया जा रहा है।
- केपी व्यास,
एक्सइन, नगर परिषद पाली

नगर परिषद की नई परिपाटी, बिना एजेंडा सदस्यों को बुलावा
पाली. भवन अनुज्ञा एवं संकर्म समिति की बैठक १७ सितम्बर की दोपहर तीन बजे नगर परिषद सभागार में होगी। खास बात यह है कि नगर परिषद ने इस बार समिति सदस्यों को आमंत्रित तो किया, लेकिन आमंत्रण पत्र के साथ बैठक का एजेंडा नहीं भेजा। इसे लेकर समिति के कई सदस्यों में रोष है। उनका कहना है कि बैठक में कितनी फाइलें और किसकी है। उनमें क्या कमियां है। इसकी उन्हें जानकारी तक नहीं है। आरोप लगाया कि उन्हें महज औपचारिक रूप से आमंत्रित किया जा रहा है।
दरअसल, भवन निर्माण के लिए नगर परिषद की इजाजत लेना आवश्यक होता है। स्वीकृति के लिए आने वाली फाइलों की जांच कर इजाजत देने का कार्य भवन अनुज्ञा एवं संकर्म समिति की बैठक में किया जाता है। समिति के अध्यक्ष पार्षद सुरेश चौधरी है। इसमें तारादेवी, मधु, जितेन्द्र व्यास, अशोक बाफना, मोहनलाल घांची, मेहबूब टी, रामकिशोर साबू, बाबूसिंह राजपुरोहित, रामदयाल गौड सदस्य है। बैठक आयोजन की जानकारी का पत्र इनको दिया जा चुका है। लेकिन उसके साथ एजेंडा नहीं था। जबकि नियमों के मुताबिक एजेंडे की कॉपी साथ लगानी होती है।